एंबुलेंस नहीं मिली तो ठेले से मरीज को सदर अस्पताल पहुंचाया

Updated at : 21 Feb 2025 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
एंबुलेंस नहीं मिली तो ठेले से मरीज को सदर अस्पताल पहुंचाया

नालंदा में गुरुवार एक ओर नीतीश कुमार प्रगति यात्रा को लेकर 820 करोड़ के योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया, वहीं दूसरी ओर एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण ठेले पर लादकर एक मरीज को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाना पड़ा.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. नालंदा में गुरुवार एक ओर नीतीश कुमार प्रगति यात्रा को लेकर 820 करोड़ के योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया, वहीं दूसरी ओर एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण ठेले पर लादकर एक मरीज को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाना पड़ा. मामला बिहार शरीफ के बारादरी मोहल्ले का है. जहां बीमार 60 वर्षीय हुसन खातून को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हुसैन खातून के परिजन ने बताया कि पिछले कुछ समय से बुजुर्ग महिला बीमार है. गुरुवार परेशानी ज्यादा बढ़ गई. इसको लेकर 102-आपात नंबर पर कॉल किया गया ताकि अस्पताल पहुंचा जा सके. कई बार 102 नंबर पर रिंग हुआ लेकिन, कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. जब फोन रिसीव भी हुआ तो यह जवाब मिला कि आज सुविधा नहीं मिल सकती है. कारण पूछने पर कोई जानकारी नहीं दी गई. इसके बाद अंतत मोहल्ले के ही ठेला वाले कि मदद से बीमार बुजुर्ग महिला को ठेला पर लोड कर बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया गया. किस कारण सुविधा नहीं मिली, जानकारी नहीं : सीएम के आगमन को लेकर सारे विभाग अलर्ट पर थे, लेकिन आमजन को आपात सेवा उपलब्ध नहीं होना कहीं ना कहीं स्वास्थ्य विभाग के कार्यशैली पर प्रश्न चिह्न खड़ा करता है. स्वास्थ्य विभाग नालंदा के डीपीएम श्याम कुमार निर्मल ने बताया कि आपात सेवा 102 पटना से संचालित होती है. किन कारणों से एंबुलेंस मुहैया नहीं कराया गया है. यह जानकारी नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन