पेशकार के साथ मारपीट के आरोपित पर हो कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन
पेशकार के साथ मारपीट के आरोपित पर हो कार्रवाई

नवादा में न्यायालय कर्मी पेशकार के ऊपर सुरक्षा कर्मियों द्वारा अभद्रता के साथ व्यवहार करते हुए मारपीट के मामले में बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ ने गंभीरता से लिया है.

विज्ञापन

शेखपुरा. नवादा में न्यायालय कर्मी पेशकार के ऊपर सुरक्षा कर्मियों द्वारा अभद्रता के साथ व्यवहार करते हुए मारपीट के मामले में बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ ने गंभीरता से लिया है. इस संबंध में संघ ने नवादा एसपी को दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर कानून के हवाले करने की मांग की है. इस संबंध में जानकारी देते हुए बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के संगठन सचिव सह शेखपुरा जिला न्यायालय कर्मचारी संघ की मीडिया प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि 24 अप्रैल को मॉर्निंग सत्र के दौरान नवादा न्यायालय परिसर में सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने वहां के उत्पाद मामलों के विशेष न्यायाधीश के पेशकार नवीन कुमार के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए कान के पास झापड़ रसीद कर दी. इस मामले का विरोध करने पर पुलिस कर्मियों ने पूरे न्याय व्यवस्था को गाली-गलौज करते हुए पेशकार को गोली मार देने की भी धमकी दी. हालांकि, इस मामले में दोषी पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर कर दिया गया है. लेकिन, लाइन हाजिर कर देना कोई सजा नहीं है. इसलिए कर्मचारी संघ इस मामले में दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेजने की मांग कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि न्यायालय में सुरक्षा कर्मी न्यायिक अधिकारियों कर्मचारियों और मुकदमा के पक्षकारों की सुरक्षा के लिए तैनात हैं. जबकि यह खुद सुरक्षा में बाधा बन गए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन