प्रेम प्रसंग में फरार महिला लखीसराय से बरामद

प्रेम-प्रसंग में इसी माह 16 अप्रैल को मैके से फरार हुई एक 25 वर्षीय महिला को सिरारी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को लखीसराय रेलवे स्टेशन के समीप से बरामद कर लिया.
शेखपुरा. प्रेम-प्रसंग में इसी माह 16 अप्रैल को मैके से फरार हुई एक 25 वर्षीय महिला को सिरारी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को लखीसराय रेलवे स्टेशन के समीप से बरामद कर लिया. जबकि, महिला के अपहरण के आरोप में एक युवक को भी मौके से गिरफ्तार किया गया. प्रेमी जोड़ा स्टेशन से गाड़ी पकड़ कहीं दूर फरार होने वाले थे. लखीसराय से पुलिस निगरानी में दोनों को यहां लाए जाने के बाद स्थानीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. नययालय के आदेश पर अपहरण के आरोपी युवक तथा समस्तीपुर जिला अंतर्गत मुसरी-घरारी थाना क्षेत्र के बथुआ-बुजुर्ग गांव निवासी दिनेश साह के पुत्र आकाश कुमार को स्थानीय जेल भेज दिया गया. जबकि, बरामद महिला को उसके पति को सुपुर्द कर दिया गया. छापामारी का नेतृत्व सिरारी थानाध्यक्ष धनंजय कुमार तथा पुलिस सब इंस्पेक्टर परवेज आलम ने किया. इस बाबत थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि बरामद महिला अपनी 4 साल की पुत्री को मैके में छोड़कर घर से फरार हो गई थी. महिला का ससुराल लखीसराय जिला अंतर्गत हलसी थाना क्षेत्र का एक गांव है. मोबाइल से किसी अजनबी युवक के साथ बातचीत करते हुए ससुराल में एक दिन पति ने महिला को पकड़ लिया. जिसके बाद पति ने पत्नी का मोबाइल छीनकर उसे तोड़ डाला और पत्नी को घर से मैके पहुंचा दिया. मैके आने के बाद महिला तीन दिन बाद ही घर छोड़कर फरार हो गई. इस संबंध में महिला के पति ने स्थानीय सिरारी थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी. अपहर्ता युवक महिला को लेकर कहीं अन्यत्र फरार हो रहा था. पुलिस ने युवक के मोबाइल के टावर लोकेशन के आधार पर लखीसराय रेलवे स्टेशन के समीप छापामारी कर दोनों को पकड़ने में सफलता पाई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




