ePaper

धान की रखवाली के दौरान किसान की हत्या

Updated at : 02 Jan 2026 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
धान की रखवाली के दौरान किसान की हत्या

मानपुर थाना क्षेत्र के नगमा गांव में एक किसान की हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान नगमा गांव निवासी संजीत कुमार के रूप में की गई है.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. मानपुर थाना क्षेत्र के नगमा गांव में एक किसान की हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान नगमा गांव निवासी संजीत कुमार के रूप में की गई है. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है. मृतक की पत्नी पिंकी देवी ने बताया कि संजीत कुमार रोज की तरह देर रात घर के पास खलिहान में रखे धान की रखवाली करने गए थे. रात में उनके घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई, लेकिन सुबह गांव वालों से सूचना मिली कि खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा है. जब परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि शव संजीत कुमार का है. परिजनों के अनुसार मृतक के गले और शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, वहीं एक हाथ भी टूटा हुआ बताया जा रहा है. इसके अलावा मृतक का मोबाइल फोन भी घटनास्थल से गायब है. मृतक के भाई ने आशंका जताई है कि संजीत कुमार की गला घोंटकर हत्या की गई है. मृतक की पत्नी पिंकी देवी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पति का उनकी ही भाभी से अवैध संबंध था. इसी कारण हत्या की साजिश रचे जाने की आशंका जताई जा रही है. उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. घटना की सूचना मिलते ही मानपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी. मोबाइल गायब होने और पारिवारिक विवाद के बिंदुओं को भी जांच में शामिल किया गया है. इस घटना के बाद नगमा गांव में भय का माहौल है. ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन