हत्या में एक आरोपित को उम्रकैद की सजा

Updated at : 01 Feb 2025 10:10 PM (IST)
विज्ञापन
हत्या में एक आरोपित को उम्रकैद की सजा

नाली की सफाई को लेकर हुए विवाद के बाद हुई हत्या के मामले में एक आरोपित को कोर्ट ने दोषी पाते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. नाली की सफाई को लेकर हुए विवाद के बाद हुई हत्या के मामले में एक आरोपित को कोर्ट ने दोषी पाते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है. साथ ही पचास हजार रुपए का जुर्माना भी किया गया. जुर्माने की राशि जमा नहीं करने पर छह माह का अतिरिक्त साधारण का आवास भुगतना होगा. शनिवार को स्थानीय व्यवहार न्यायालय के एडीजे दो संजीव कुमार सिंह ने सरमेरा थाना क्षेत्र के इसुआ बेलदरिया गांव निवासी नीरज कुमार को यह सजा सुनाई गई है. मामले में अभियोजन की ओर से एपीपी कुमारी निर्मला सिंहा ने सभी आठ लोगों की गवाही कराई थी. उन्होंने बताया कि 4 मई 2021 को 8 बजे रात में सरमेरा थाना क्षेत्र के इसुआ बेलदरिया गांव निवासी सूचक अशोक कुमार का भाई दिनेश कुमार घर खाना खाने जा रहा था. इसी दौरान पूर्व से घात लगाए आरोपितों ने रास्ते में उसे घेर लिया और मारपीट करने लगे. विवाद बढ़ने पर नीरज कुमार ने दिनेश को गोली मार दी जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. इसी मामले में त्रिलोकी यादव समेत तीन लोगों का मुकदमा अलग से विचरण की जा रही है. एपीपी श्रीमति सिंहा ने बताया कि घटना के पूर्व आरोपित एवं सूचक के परिवार वालों के साथ नाली सफाई को लेकर विवाद हुआ था. इसी रंजिश में आरोपितों ने दिनेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन