वैन से 431 लीटर शराब बरामद, एक धराया
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Sep 2024 9:42 PM
हरनौत थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में देसी शराब बरामद किया है.
बिहारशरीफ. हरनौत थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में देसी शराब बरामद किया है. थानाध्यक्ष मोहम्मद अबू तालिब अंसारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि सबनहुआ डीह गांव के पास एक पिकअप वाहन में भारी मात्रा में शराब रखा हुआ है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल किया गया. जांच पड़ताल के दौरान पिकअप वाहन पर लदे कुल 431 लीटर देसी चुलाई हुई शराब बरामद किया गया. साथ ही मौके पर से एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि दूसरा धंधेबाज मौके से भागने में सफल रहा. गिरफ्तार तस्कर की पहचान पटना जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राघोपुर नया टोला के निवासी देवेंद्र राय के पुत्र रमेश कुमार के रूप में की गई. उन्होंने बताया कि शराब तस्कर पानी के बोतल में शराब रखे हुए थे. फिलहाल पुलिस पूरी मामले की जांच प्रक्रिया करने में जुट गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










