Bihar Weather: अगले 48 घंटे में बिगड़ जाएगा बिहार का मौसम! जानिए मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 12 Feb 2025 7:32 AM
Bihar Weather
Bihar Weather: बिहार का मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार 12 और 13 फरवरी को राज्य के उत्तरी हिस्से में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा. वहीं अगले 48 घंटे में तापमान में गिरावट होगी.
Bihar Weather: बिहार का मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. जहां लोग अभी ठंडी हवाओं और सर्दी का सामना कर रहे थे, वहीं अगले कुछ दिनों में गर्मी की चुभन महसूस होने लगेगी. फिलहाल, मौसम काफी सुहावना है, ना ज्यादा सर्दी है और ना ही गर्मी का एहसास हो रहा है. हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में कुछ दिनों के बाद तापमान में वृद्धि होने वाली है, जिससे गर्मी की लहर उठेगी, लेकिन उससे पहले एक बार फिर सर्दी का सितम दिखेगा.
सुबह के समय चलेगी सर्द पछुआ हवा
मौसम विभाग ने बताया कि 12 और 13 फरवरी को राज्य के उत्तरी हिस्से में कुछ इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा हो सकता है. खासकर सुबह के समय. सर्द पछुआ हवाओं के चलते सुबह और शाम के वक्त ठंड का एहसास होगा और लोगों को गर्म कपड़े पहनने की जरूरत होगी. जबकि दिन में धूप से मौसम साफ रहेगा.
Also Read: बेहद प्रसिद्ध है पटना की यह मिठाई दुकान, यहां की चंद्रकला खाने दूर-दूर से आते हैं लोग
अगले 48 घंटे में गिरेगा तापमान
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में राज्य के न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी का अनुमान जताया है. वहीं, अगले 48 घंटों में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है, जिससे सर्दी फिर से लौटेगी.
आज, राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है. अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










