Bihar Weather: बिहार में होली खेलने से पहले जान लीजिए कैसा रहेगा मौसम का हाल, IMD ने जारी किया अलर्ट

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 13 Mar 2025 9:35 PM

विज्ञापन

AI इमेज

Bihar Weather: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि होली के दिन मौसम का हाल कैसा रहेगा. बीते कई दिनों से बिहार के अधिकांश जिलों में तापमान में वृद्धि और तेज हवा चल रही है.

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार के उच्चतम तापमान में अगले 72 घंटे में इजाफा होने के आसार हैं. इस दौरान करीब दो डिग्री तक बढ़ने का पूर्वानुमान है. दक्षिण बिहार में उच्चतम तापमान आहिस्ता-आहिस्ता बढ़ते हुए 37 डिग्री सेल्सियस की ओर बढ़ रहा है. गुरुवार को बक्सर में उच्चतम तापमान 36.7 और औरंगाबाद में 36.2 डिग्री सेल्सियस डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है. आइएमडी के अनुसार दक्षिण बिहार और उत्तर-मध्य बिहार में उच्चतम तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री अधिक है.

कहां कैसा रहा तापमान

गया में उच्चतम तापमान 35.6, रोहतास में 35.2, शेखपुरा 35.4 और बांका में 35 और पटना में 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इन जगहों पर पारा सामान्य से तीन-चार डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है. एक-दो जगह छोड़ कर पूरे प्रदेश में पारा 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. पटना का न्यूनतम तापमान 20.8 और खगड़िया में 21.9 डिग्री दर्ज किया गया. इस तरह यहां की रात प्रदेश में सबसे अधिक गर्म रहीं. पटना, भागलपुर और खगड़िया में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक चल रहा है.

राजधानी पटना में पारा 36 डिग्री की ओर

बेशक पटना एयरपोर्ट इलाके का औसत उच्चतम तापमान 34.4 डिग्री दर्ज गया है. इसके अलावा पटना के पूर्वी हिस्से में उच्चतम तापमान 35.7 और बेली रोड पटना वीमेंस कॉलेज के आसपास के इलाके में उच्चतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. आइएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार अगले एक दो दिन में पटना शहर का औसत उच्चतम तापमान 36-37 डिग्री के बीच पहुंच सकता है.

इसे भी पढ़ें: Bhumi Survey: नीतीश सरकार ने बढ़ाई जमीन सर्वे की समय सीमा, दिसंबर 2026 तक होगा सर्वेक्षण, जानें लेटेस्ट अपडेट

इसे भी पढ़ें: Bihar: होली से ठीक पहले दो एयरपोर्ट पहुंचे सीएम नीतीश, अधिकारियों से बोले- जल्द पूरा हो निर्माण कार्य

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन