Bhumi Survey: नीतीश सरकार ने बढ़ाई जमीन सर्वे की समय सीमा, दिसंबर 2026 तक होगा सर्वेक्षण, जानें लेटेस्ट अपडेट

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 13 Mar 2025 3:23 PM

विज्ञापन

AI फोटो

Bhumi Survey: बिहार की नीतीश सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने कहा है कि लोगों को परेशानी ना हो इसलिए सरकार ने भूमि सर्वे की समय सीमा बढ़ा दी है. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इस विभाग ने 3846 पदों पर बहाली की जाएगी.

विज्ञापन

Bhumi Survey: बिहार सरकार ने लोगों को आ रही परेशानी को कम करने के लिए चल रहे भूमि सर्वे को पूरा करने की डेडलाइन जुलाई 2026 से बढ़ाकर दिसंबर 2026 कर दी है. सूत्रों के मुताबिक बिहार सरकार जमीन सर्वे के लिए स्वघोषणा (Self Declaration) और वंशावली जमा करने की तिथि भी बढ़ाने पर विचार कर रही है. फिलहाल सरकार ने 31 मार्च तक ये जमा करने की तिथि निर्धारित की है.

मंत्री संजय सरावगी क्या बोले

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कुछ दिनों से सर्वर में परेशानी थी. काम ठीक से नहीं हो पा रहा था. बड़ी संख्या में लोग परेशान हो रहे थे. इस वजह से दिसंबर 2026 तक पूरे प्रदेश में सर्वे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. विधानसभा में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का 1956 करोड़ का बजट पेश करते हुए सरावगी ने ये जानकारी साझा की. साथ ही, उन्होंने घोषणा की कि आने वाले दिनों में इस विभाग में 287 राजस्व अधिकारी और 3559 राजस्व कर्मचारी की बहाली होगी.

सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने बताया कि बहाली के लिए बिहार लोक सेवा आयोग और बिहार कर्मचारी चयन आयोग कोप्रस्ताव भेज दिया गया है. उन्होंने चेतावनी दी कि भ्रष्ट कर्मचारियों पर सरकारी तंत्र की 24 घंटे नजर है. सावधान रहें, अगर गलती करते पकड़े जायेंगे तो सख्त कार्रवाई तय है.

इसे भी पढ़ें: Big Accident: एक को बचाने में डूबे तीन दोस्त, होली से पहले सिवान में हाहाकार

प्रतीकात्मक फोटो

डिजिटल भूमि रिकॉर्ड उपलब्ध कराए जाएंगे

मंत्री संजय सरावगी ने आगे बताया कि इस पूरी प्रक्रिया का उद्देश्य लोगों को डिजिटल भूमि रिकॉर्ड उपलब्ध कराना है, ताकि आने वाले दिनों में विवाद ने हो. उन्होंने सदन में बताया कि सरकार को भूमिहीनों और कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए भी जमीन की जरुरत है. उन्होंने कहा, “सर्वर में कुछ तकनीकी गड़बड़ियां थीं. विभाग यह तय करेगा कि स्व-घोषणा दस्तावेज अपलोड करने की 31 मार्च, 2025 की समय सीमा को भी बढ़ाया जाना चाहिए या नहीं.”

इसे भी पढ़ें: Bihar: हुड़दंगियों पर लगाम लगाएगी बिहार पुलिस, होली और जुम्मा पर प्रशासन अलर्ट, 600 जगहों पर तैनात रहेंगे 5000 जवान

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन