Bihar: हुड़दंगियों पर लगाम लगाएगी बिहार पुलिस, होली और जुम्मा पर प्रशासन अलर्ट, 600 जगहों पर तैनात रहेंगे 5000 जवान

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 13 Mar 2025 2:57 PM

विज्ञापन

AI फोटो

Bihar Police: बिहार में होली से पहले हुई बयानबाजियों के बीच लेकर सुरक्षा की चौकस व्यवस्था की गई है. बिहार पुलिस हुड़दंगियों और शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर विशेष नजर रख रही है. पटना में करीब 600 स्थानों पर दंडाधिकारियों और करीब 5000 जवानों को तैनात किया गया है.

विज्ञापन

Bihar Police: बिहार में होली 14 और 15 मार्च को मनाई जाएगी. बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने प्रदेशवासियों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है. उन्होंने यातायात के नियमों का पालन करने, रैश ड्राइविंग न करने तथा डीजे न बजाने को लेकर संदेश दिया है.उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान डीजे, सार्वजनिक रूप से अश्लील गाना बजाना, सड़कों पर हुड़दंग जैसी असामाजिक स्थिति को बढ़ावा न दें.

इन लोगों पर होगी कार्रवाई

विधि व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में सहयोग करें. साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों, वैमनस्यता को बढ़ावा देने वाले पोस्ट को शेयर करने वालों पर निगरानी रखी जाएगी. त्योहार के दौरान सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी. पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने किसी भी गड़बड़ी होने पर तत्काल 112 और जिला नियंत्रण कक्ष को सूचना देने की अपील की है. शुक्रवार को मस्जिदों और खानकाहों के पास पुलिस तैनात की जाएगी और पूरी निगरानी रखी जाएगी. पुलिस की कई टीमें सोशल मीडिया पर भी निगरानी बनाए रख रही हैं.

मोतिहारी में भी पुलिस की तैयारी पूरी

मोतिहारी पुलिस भी होली को लेकर सतर्क है. इसको लेकर विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च किया गया. इसके अलावा होली के पहले जिला मुख्यालय से अत्याधुनिक दंगा रोधी वाहनों को रवाना किया गया. जिला के एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि इन वाहनों में रूफ माउंटेड अश्रु गैस के बैरल से लैस हैं और 100 मीटर तक इनकी मारक क्षमता है. कुल 14 बैरल हैं जो चारों दिशाओं में घूम सकते हैं. इन वाहनों में चारों तरफ कैमरा लगा है जो सभी स्थितियों की रिकॉर्डिंग करता रहेगा. चारों तरफ फोकस लाइट भी लगी है ताकि रात में भी देख सकें. वाहन के अंदर फोन, फर्स्ट एड बॉक्स सहित कई सुविधाएं हैं.

इसे भी पढ़ें: Big Accident: एक को बचाने में डूबे तीन दोस्त, होली से पहले सिवान में हाहाकार

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन