Bihar Weather: बिहार में बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, इन दो जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 13 Dec 2024 7:31 AM
Bihar Weather: बिहार में कड़ाके की ठंड अब धीरे-धीरे बढ़ते जा रही है. मौसम विभाग ने इस साल पहली बार शीतलहर यानी कोल्ड वेव का अलर्ट दो जिलों के लिए जारी किया है.
Bihar Weather: बिहार में कड़ाके की ठंड अब धीरे-धीरे बढ़ते जा रही है. इस साल पहली बार शीतलहर यानी कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने दो दिन के लिए कैमूर (भभुआ) और रोहतास (सासाराम) जिले में शीतलहर की चेतावनी जारी की है. दक्षिण बिहार के क्षेत्रों में भी तापमान गिरने की संभावना है.
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बिहार में उत्तर-पश्चिमी सर्द हवाओं का असर देखने को मिल रहा है. अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा. सुबह और शाम के समय पूरे राज्य में कोहरा छाया रहेगा. हालांकि, अधिकतर जगहों पर न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है.

डेहरी रहा राज्य का सबसे ठंड शहर
बता दें कि गुरुवार को बिहार में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया था. रोहतास जिले का डेहरी 5.6 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे ठंडा शहर रहा. वहीं, सर्वाधिक अधिकतम तापमान मधुबनी जिला में 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
Also Read: बेहद प्रसिद्ध है बिहार की यह चाय दुकान, बड़े-बड़े नेता मंत्री भी लेते हैं चुस्की
बर्फबारी की वजह से बढ़ रही ठंड
मुजफ्फरपुर जिले का भी न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वैज्ञानिकों ने बताया कि पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों तक तेजी से पहुंच रही हैं. जिससे राज्य में कंपकंपी बढ़ गई है. अगले तीन दिनों में राज्य में तेजी से तापमान गिरने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










