Bihar Weather: पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश, तेज हवा के साथ ओलावृष्टि, ठनके से दो लोगों की हुई मौत
बिहार के कई जिलों में बारिश के साथ जम कर ओलावृष्टि हुई. सड़कों पर बर्फ की दो से तीन इंच मोटी परत जम गयी. ओलावृष्टि के दौरान कुछ देर के लिए अंधेरा छा गया. मुंगेर, नवादा, मोकामा व दक्षिण-पश्चिमी बिहार और उत्तर-पश्चिमी इलाके में भी ओले पड़े. शुक्रवार की देर रात पटना में फिर बारिश हुई.
पटना. प्रदेश में गुरुवार की रात और शुक्रवार को पूरे दिन बिहार में झमाझम बारिश हुई. पिछले 24 घंटे में 35 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी है. वहीं, पूर्वी इलाके में तो 100 मिलीमीटर से भी अधिक बारिश दर्ज की गयी. इस दौरान पूर्वी चंपारण जिले में जम कर ओलावृष्टि भी हुई. सड़कों पर बर्फ की दो से तीन इंच मोटी परत जम गयी. ओलावृष्टि के दौरान कुछ देर के लिए अंधेरा छा गया. मुंगेर, नवादा, मोकामा व दक्षिण-पश्चिमी बिहार और उत्तर-पश्चिमी इलाके में भी ओले पड़े. शुक्रवार की देर रात पटना में फिर बारिश हुई.
बगहा में 52 मिलीमीटर, चांदन में 50 मिलीमीटर, पटना में 36, भागलपुर में 37, वाल्मीकिनगर 38, पूसा में 30, शेखपुरा में 18, खगड़िया में 17.5 मुजफ्फरपुर में 15, पूर्णिया में 16, सबौर में 22, छपरा में 12 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी है. तेज पुरवैया की वजह दिन में ठंडक महसूस की गयी. प्रदेश में रात का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है.
प्रदेश के पूर्वी हिस्से में शनिवार को तेज बारिश होने के आसार हैं. छह फरवरी से प्रदेश के तापमान में काफी कमी आने की संभावना हैं. पटना में भी तेज हवा चलेगी और तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है.
बारिश के दौरान कुछ जगहों पर ठनका भी गिरा. पूर्वी चंपारण के पकड़ीदयाल के ठिकहां में ठनके से गर्भवती महिला सहित दो लोगों की मौत हो गयी. वहीं तुरकौलिया में दुकान पर ठनका गिरने से हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










