Bihar Weather Forecast : पटना में ठंड का सात वर्ष पुराना रिकॉर्ड टूटा, 3.4 डिग्री पर पहुंचा न्यूनतम तापमान
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 01 Feb 2021 6:05 AM
राज्य में गया और पटना में सबसे अधिक सर्दी अपना असर दिखा रही है. रविवार को पटना राज्य का दूसरा सबसे अधिक ठंडा शहर रहा.
पटना. राज्य में गया और पटना में सबसे अधिक सर्दी अपना असर दिखा रही है. रविवार को पटना राज्य का दूसरा सबसे अधिक ठंडा शहर रहा.
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राजधानी में बीते सात सालों का रिकॉर्ड टूट गया और न्यूनतम पारा लुढ़क कर 3.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया.
उत्तर-पश्चिम सर्द हवाओं के कारण ठंड ने अपना प्रभाव कम नहीं किया. वहीं राज्य में सबसे अधिक सर्द शहर गया रहा.
यहां न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान केंद्र के रिकॉर्ड के अनुसार पटना में इससे पहले वर्ष 2013 के नौ जनवरी को 1.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान गया था. वहीं गया में वर्ष 2007 में सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा चुका है.
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो से चार दिनों तक राज्य में उत्तर पश्चिम सर्द हवाओं का प्रभाव जारी रहेगा. मगर, राज्य की अधिकतर जगहों पर दिन में धूप निकलने की संभावना दर्ज की गयी है.
इस कारण दिन के तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी, मगर मौसम साफ होने के कारण रात में पारा और गिर सकता है. इस कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगी और लोगों को सुबह शाम सर्दी परेशान करेगी.
रविवार को राज्य के कई शहरों में कोल्ड-डे व कोल्ड वेब दोनों की स्थिति बनी रही. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार को भागलपुर में कोल्ड-डे और पटना, गया, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, छपरा, दरभंगा, सुपौल और फारबिसगंज में सीवियर कोल्ड-डे दर्ज किया गया. वहीं पूर्णिया में घना कोहरा दर्ज किया गया.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










