‍Bihar Weather: बिहार में दिखेगा 'कालवैशाखी' का असर, 19 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी, जानें अपडेट

Updated at : 27 Apr 2023 7:44 AM (IST)
विज्ञापन
‍Bihar Weather: बिहार में दिखेगा 'कालवैशाखी' का असर, 19 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी, जानें अपडेट

Bihar Weather: बिहार में पिछले चार से पांच दिनों में मौसम का बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. राज्य में पश्चिमी विक्षोब के प्रभाव और 'कालवैशाखी' की सक्रियता से आंधी, बारिश और ओला वृष्टि की स्थिति बनी हुई है.

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार में पिछले चार से पांच दिनों में मौसम का बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. राज्य में पश्चिमी विक्षोब के प्रभाव और ‘कालवैशाखी’ की सक्रियता से आंधी, बारिश और ओला वृष्टि की स्थिति बनी हुई है. हालांकि, बुधवार को राजधानी पटना समेत राज्य के 26 जिलों में दिन के अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिली. IMD पटना के अनुसार 27 और 28 अप्रैल को तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. जबकि, कुछ जिलों में पारा एक बार फिर से 40 के आसपास पहुंच सकता है. जबकि, राजधानी पटना समेत 19 जिलों में बारिश की संभावाना है.

कई जिलों में यलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 29 और 30 अप्रैल को एक बार फिर से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. पटना, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, रोहतास, बक्सर समेत अन्य राज्य के 19 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है. इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है. बुधवार को राज्य में सबसे ज्यादा गर्मी बिहार के बक्सर में पड़ी. यहां अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. जबकि, पिछले दिनों के मुकाबले राजधानी पटना के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गयी.

Also Read: बिहार: आज जेल में सरेंडर करेंगे आनंद मोहन, मृतक डीएम की पत्नी के आपत्ति के बाद भी शुरू होगी रिहाई की प्रक्रिया
आज कैसा रहेगा पटना का मौसम

गुरुवार को राजधानी पटना में सुबह से आसमान में मध्यम दर्जे के बादल देखे जा सकेंगे. दिन में कई बार धूल भरी तेज हवा चलने की संभावना है. शाम में हल्की बारिश हो सकती है. हालांकि, दिन में अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है. बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था. मौसम विभाग के अनुसार, इस महीने के अंत तक राज्य में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिलता रहेगा.

Also Read: आनंद मोहन के मामले में नीतीश कुमार और मायावती के झगड़े में जीतन राम मांझी की इंट्री, फिर कह दी बड़ी बात

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन