Bihar Weather Alert : सर्द हवाओं से गिरा गया का पारा, बढ़ी कनकनी से बच्चे-बुजुर्ग हो रहे बीमार
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 07 Dec 2020 8:54 AM
कनकनी के कारण लाेग जगह-जगह अलाव जलाकर शरीर सेंकते देखे जा रहे हैं.
गया. तापमान स्थिर है पर चल रही सर्द हवा की वजह से कनकनी बढ़ गयी है. कनकनी के कारण लाेग जगह-जगह अलाव जलाकर शरीर सेंकते देखे जा रहे हैं.
शाम से ही काेहरा छाया रह रहा जाे सुबह करीब साढ़े छह बजे तक छाया रहता है. उधर दिन में भी आसमान में धुंध छाये रहने के कारण धूप पूरी तरह नहीं खिल रही है. इसकी वजह से शरीर में धूप की गर्मी नहीं मिल रही है.
माैसम वैज्ञानिक के मुताबिक रविवार काे गया का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री व अधिकतम 28.1 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि शनिवार काे गया का न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री व अधिकतम 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा था.
इससे पहले शुक्रवार काे न्यूनतम 9.6 डिग्री व अधिकतम 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा था. इस प्रकार न्यूनतम तापमान लगभग स्थिर है.
लेकिन, सर्द हवा व कुहासे की वजह से दाे-एक दिनाें में तापमान में गिरावट की संभावना जतायी गयी है. ठंड की वजह से शाम में जल्दी ही लाेग अपने घर जाने लग रहे हैं.
मौसम के उतार-चढ़ाव से लोगों के सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ने लगी है. मौसम विभाग की मानें तो सर्द हवा के साथ कनकनी का प्रकोप अभी जारी रहेगा.
ऐसे मौसम में बच्चों व बुजुर्गों सहित गर्भवती महिलाओं को सावधानी बरतने की सख्त जरूरत है. खास कर सुबह धूप निकलने से पहले व शाम के बाद तो बिल्कुल ही नहीं निकलने का हिदायत चिकित्सकों द्वारा दिया जा रहा है.
छोटे बच्चों को खास ध्यान रखते हुए उनको पानी हल्का गर्म कर पिलाने तथा ताजा भोजन करने के साथ ही बाहर के खान-पान से रोकने की सख्त जरूरत है.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










