अरवल में बाइक दुर्घटना के बाद बवाल, 17 वर्षीय किशोर की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर किया हंगामा

Published by :Ragini Shamra
Updated at :12 May 2026 4:08 PM
विज्ञापन
Hospital

अस्पताल पहुंची पुलिस की तस्वीर

Bihar Road Accident: अरवल जिले के परासी थाना क्षेत्र में बाइक हादसे में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद सदर अस्पताल में परिजनों ने जमकर हंगामा किया.

विज्ञापन

Bihar Road Accident:(निशिकांत की रिपोर्ट) अरवल जिले के परासी थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. परासी-मखदुमाबाद रोड स्थित परासी पुल के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई. जिसमें बाइक पर सवार दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए.

अस्पताल पहुंचते ही किशोर को मृत घोषित

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने 17 वर्षीय मुमताज अंसारी को मृत घोषित कर दिया. मृतक मुमताज अंसारी की पहचान नईम अंसारी के पुत्र के रूप में हुई.

घायल किशोर पटना रेफर

वहीं हादसे में घायल 16 वर्षीय छोटू पासवान की हालत गंभीर बताई जा रही है. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. घायल छोटू पासवान, शैलेश पासवान का पुत्र है.

अस्पताल में परिजनों का हंगामा

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए. बेटे की मौत से नाराज परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया.

अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

हंगामे की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

हंगामा शांत कराने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

Also Read:वैशाली में भीषण सड़क हादसा: आमने-सामने की टक्कर में दो युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
Ragini Shamra

लेखक के बारे में

By Ragini Shamra

Ragini Shamra is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन