Bihar News : नींबू चोरी को लेकर हुआ झगड़ा, गुस्साई गोतनी और सास ने गला दबा कर मार डाला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Apr 2022 8:13 PM

विज्ञापन

मृतका अपने हिस्से में नींबू का पौधा लगायी थी. उसकी गोतनी रोज चुराकर नींबू तोड़ लेती थी. इससे दो दिनों से परिवार में झगड़ा चल रहा था. बुधवार को भी नींबू को लेकर झगड़ा हो रहा था. इसकी सूचना मृतका ने अपने पति को फोन से दी थी.

विज्ञापन

मोतिहारी. छौड़ादानो थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में बुधवार को दोपहर एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. काजल देवी (25) चैनपुर के सुनील बैठा की पत्नी थी. उसके दो बच्चे हैं. ग्रामीण एवं मृतका के चाचा गौरीशंकर बैठा से मिली जानकारी के अनुसार मृतका के पति सुनील बैठा सात भाई हैं.

गोतनी पर नींबू चोरी का है आरोप

छह भाई तमिलनाडु की राइस मिल में मजदूरी करते हैं. घटना के समय उनमें से कोई घर पर नहीं था. मृतका अपने हिस्से में नींबू का पौधा लगायी थी. उसकी गोतनी रोज चुराकर नींबू तोड़ लेती थी. इससे दो दिनों से परिवार में झगड़ा चल रहा था. बुधवार को भी नींबू को लेकर झगड़ा हो रहा था.

पति को फोन से दी सूचना

इसकी सूचना मृतका ने अपने पति को फोन से दी थी. उसके पति ने फतुहा गांव के अपने एक संबंधी को फोन कर चैनपुर जाने तथा वहां की स्थिति से अवगत कराने का अनुरोध किया था. उसके अनुरोध पर जब उसके संबंधी चैनपुर पहुंचे, तो देखा कि घर में काजल देवी मृत पड़ी हुई है. उसके ससुरालवाले फरार हैं.

शोर के बाद बगल के लोग पहुंचे

संबंधी द्वारा शोर मचाने पर अगल बगल के लोग पहुंचे. उसके दो वर्ष के छोटे बच्चे को भी सास, ननद और गोतनी अपने साथ लेकर चले गये हैं. बड़ा बेटा बदहवास हाल में घटनास्थल पर ही मौजूद है.

पुलिस मामले की जांच कर रही है

मृतका के चाचा गौरीशंकर बैठा ने बताया कि काजल की सास तिरुपति देवी, ननद रिभा देवी और निभा देवी तथा गोतनी तेतर देवी ने उसके साथ मारपीट व गला दबाकर उसकी हत्या कर दी है. कुछ स्थानीय लोग इसे आत्महत्या बता रहे थे. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गयी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी चल रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन