Bihar News: बिहार के इन तीन मुखिया को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 12 Dec 2024 12:11 PM

विज्ञापन

सम्मानित करतीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Bihar News: बिहार की तीन ग्राम पंचायतों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा है. सम्मान समारोह नयी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया गया था. समारोह में तीनों पंचायतों को सतत विकास पुरस्कार 2024 दिया गया.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार की तीन ग्राम पंचायतों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा है. सम्मान समारोह नयी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया गया था. समारोह में तीनों पंचायतों को सतत विकास पुरस्कार 2024 दिया गया. स्वस्थ ग्राम पंचायत विषय पर मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड की जजुआर मध्य पंचायत ने राष्ट्रीय स्तर पत्र तीसरा स्थान प्राप्त किया है.

आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा युक्त ग्राम पंचायत विषय पर नालंदा जिले के एकंगरसराय प्रखंड की परथू ग्राम पंचायत को भी तीसरा स्थान और जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड की पुनहाड़ा पंचायत को ‘सुशासन युक्त ग्राम पंचायत के लिए तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है. कार्यक्रम में केंद्रीय पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने विजेता पंचायतों को डिजिटल माध्यम से इनामी राशि दी. पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने इसके लिए तीनों ग्राम पंचायतों को बधाई दी है. समारोह में राज्य के 22 जिलों से 48 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया.

इन दो जिला की महिला मुखिया को मिला सम्मान

दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार-2024 के लिए चयनित बिहार की इन तीन ग्राम पंचायतों में से दो पंचायतों का नेतृत्व महिला मुखिया (निभा कुमारी, पुनहाड़ा ) और (कुमारी तृप्ति, परथू) के हाथों में है. यह महिलाओं की नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है. पुरस्कार कार्यक्रम के दौरान विजेता पंचायतों द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यों पर एक लघु फिल्म प्रदर्शित की गयी.

Also Read: 400 करोड़ की लागत से विकसित होगा बिहार का यह क्रिकेट स्टेडियम, 40 हजार होगी दर्शक क्षमता

इन क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

मुजफ्फरपुर जिले की जजुआर मध्य ग्राम पंचायत ने बेहतर स्वास्थ्य एवं सफाई, आंगनबाड़ी केंद्रों के विकास की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है. नालंदा जिले की परथू ग्राम पंचायत ने सभी स्कूलों के भवन निर्माण, स्कूलों में पुस्तकालय, कंप्यूटर व इंटरनेट की सुविधा, पेयजल आपूर्ति, लड़कों व लड़कियों के लिए शौचालय निर्माण और पंचायत में खेल के मैदान के निर्माण जैसे उल्लेखनीय कार्य किये हैं. वहीं, जहानाबाद जिले की पुनहाड़ा ग्राम पंचायत ने पंचायत भवनों में नागरिक सेवकारों के आरटीपीएस लागू किया. इसके साथ ही पंचायत एवं बस्तियों के बीच सहयोग में मदद की.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन