Bihar News: 400 करोड़ की लागत से विकसित होगा बिहार का यह क्रिकेट स्टेडियम, 40 हजार होगी दर्शक क्षमता
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 12 Dec 2024 9:09 AM
Bihar News: पटना के मोइनुल हक स्टेडियम की सूरत अब बदलने वाली है. 400 करोड़ की लागत से इसे विकसित किया जाएगा. बता दें कि 14 जनवरी के बाद स्टेडियम के नवनिर्माण का शिलान्यास होगा.
Bihar News: दो दशक से बदहाल मोइनुल हक स्टेडियम की सूरत अब बदलने वाली है. 400 करोड़ की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम सह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के रूप में इसे विकसित किया जाएगा. बता दें कि 14 जनवरी के बाद स्टेडियम के नवनिर्माण का शिलान्यास होगा. यह स्टेडियम 2027 के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगा. 2028 से यहां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच होने की संभावना है.
स्टेडियम का नवनिर्माण बीसीसीआई की सहायता से अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुरूप किया जाएगा. बता दें कि बीसीसीआई की बिहार में प्रतिनिधि संस्था बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) को स्टेडियम का नवनिर्माण कराने की जिम्मेदारी दी गई है.
BCA को 30 वर्षों के लीज पर मिला मोइनुल हक स्टेडियम
बिहार सरकार ने 30 वर्षों के लीज पर मोइनुलहक स्टेडियम को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) को दे दिया है. एमओयू के बाद मंगलवार को स्टेडियम की लीज रजिस्टर्ड हो गई है. लीज के रजिस्टर्ड संबंधी कागजात पर बिहार सरकार की ओर से खेल विभाग के निदेशक महेंद्र कुमार और बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से बीसीए के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने हस्ताक्षर किए हैं.
खरमास के बाद होगा शिलान्यास
बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने कहा कि नये साल में खरमास के बाद स्टेडियम के निर्माण के शिलान्यास की तिथि घोषित की जाएगी. उसके बाद जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन अगले तीन वर्ष में बिहारवासियों को वर्ल्ड क्लास स्टेडियम बनाकर देगा. जहां पर वे अंतरराष्ट्रीय मैचों का आनंद ले सकेंगे. छह नवंबर को एक भव्य समारोह में मोइनुल हक स्टेडियम को बीसीए को सौंपने के लिए बिहार सरकार और BCA के बीच एक MOU हुआ था.
40,000 होगी दर्शक क्षमता
मोइनुल हक स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम और स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स बनेगा. इस स्टेडियम में 40000 दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी. साथ ही 76 कॉरपोरेट बॉक्स और 250 वीआइपी लोगो के बैठने की व्यवस्था होगी. यहां क्रिकेट के अलावा हॉकी, फुटबॉल, लॉन टेनिस, एथलेटिक्स का भी आयोजन किया जाएगा.
Also Read: बेहद प्रसिद्ध है पटना की यह मिठाई, सीएम नीतीश भी हैं दीवाने, विदेशों में भी है डिमांड
खर्च होंगे 400 करोड़
मोइनुल हक स्टेडियम के जीर्णोद्धार पर लगभग 400 करोड़ रुपये खर्च होंगे. इसमें हाइटेक और आधुनिक सुविधाएं होंगी. स्टेडियम बनने के बाद बिहार में भी IPL और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच होंगे. निर्माण पर होने वाले खर्च को बीसीए वहन करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










