जहरीले पेय पदार्थ पीने से 4 लोगों की मौत पर तेजस्वी ने की इंक्वायरी की मांग, बोले- सिर्फ गरीब ही मारे जा रहे

Updated:
विज्ञापन

तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष

Bihar Politics: बिहार के बाढ में जहरीले पेय पदार्थ पीने से चार लोगों की मौत का मामला राजनीतिक रूप लेता जा रहा है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इंक्वायरी की मांग कर दी है. साथ ही तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि प्रशासन कुछ नहीं देख रहा है.

विज्ञापन

Bihar Politics: पटना के बाढ में जहरीले पेय पदार्थ पीने से हुई मौतों को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग की. तेजस्वी ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और बिहार में पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पाया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कानून-व्यवस्था पर सवाल किए खड़े

आगे उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खराब हो चुकी है और लगातार गंभीर घटनाएं हो रही हैं. लेकिन प्रशासन कुछ नहीं देख रहा है. घटनाएं कैसे हो रहीं हैं, यह प्रशासन ही बताएगा. लगातार गरीब ही मारे जा रहे हैं. गरीबों को ही जेल भेजा जा रहा है. तेजस्वी ने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.

इस तरह से बिहार में हुए चार लोगों की मौत के बाद सियासत में भी चर्चा तेज हो गई है. घटना की सूचना मिलने के बाद कृषि मंत्री विजय सिन्हा मृतकों के परिजनों से मिलने गांव पहुंचे. इस दौरान उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और हरसंभव मदद का भरोसा दिया.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विजय सिन्हा ने SDM को दिए आदेश

मंत्री ने कहा कि लोगों की ओर से यह बात सामने आ रही है कि जहरीले पेय जैसा कोई पदार्थ मिला था और चारों युवकों ने उसका सेवन किया था. लेकिन इसकी पुष्टि जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी. जांच के आधार पर प्रशासन आगे की कार्रवाई करेगा. यदि जांच में जहरीले पेय पदार्थ से मौत की पुष्टि होती है तो दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच के लिए बाढ़ के एसडीएम को आवश्यक निर्देश दिए हैं.

RJD की बैठक पर भी किया रिएक्ट

दूसरी तरफ, RJD की बैठक को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि संगठन को मजबूत करने और आगे के कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा होगी. आरजेडी की बैठक को लेकर राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा, हम लोगों की बैठक आज से लगातार 27 सितंबर तक चलेगी और हम लोग किस तरीके से जनता के बीच जाएंगे और संगठन किस तरह बनेगा और संगठन किस तरह चलेगा इसको लेकर कि बैठक में बड़े फैसले लिए जाएंगे.

Also Read: 7वें वेतनमान के लिए बिहार में शिक्षकों का डिजिटल अभियान, बोले- अब आश्वासन नहीं लाभ चाहिए

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन