Banka: पुलिसवाला दामाद साली को लेकर हुआ फरार, पीड़ित पिता ने कराया मामला दर्ज, जांच जारी...
प्रतीकात्मक तस्वीर
Bihar News: बिहार के बांका जिला से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पुलिसवाला दामाद अपनी ही साली को लेकर फरार हो गया. दामाद पर आरोप लगाया जा रहा है कि वह अपनी साली से हीं जबरदस्ती शादी करना चाहता था.
Bihar News: बिहार के बांका जिला से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पुलिसवाला दामाद अपनी ही साली को लेकर फरार हो गया. दामाद पर आरोप लगाया जा रहा है कि वह अपनी साली से हीं जबरदस्ती शादी करना चाहता था.
यह घटना रजौन प्रखंड के एक गांव की बताई जा रही है. मामला सामने आने के बाद गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है. परिजनों ने इस बात की शिकायत पुलिस से की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
शादी के बाद से हीं छोटी बेटी पर रखता था गलत नजर
पीड़ित लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि 2018 में वे अपनी बड़ी बेटी की शादी आरोपी से कोर्ट में किए थे. आरोपी बिहार पुलिस में कार्यरत है. शादी के बाद से ही दामाद उनकी छोटी बेटी पर गलत नजर रखता था और जबरदस्ती शादी का दबाव बना रहा था. जब घरवालों ने इसका विरोध किया तो उसने 11 जुलाई को अपनी पत्नी को छोड़कर छोटी साली को लेकर भाग गया.
ये भी पढ़ें: मोतिहारी में चचेरे भाई ने 7 वर्षीय बहन के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी…
हथियार लेकर घर आया और दी धमकी
पीड़ित पिता ने यह भी आरोप लगाया है कि उनका दामाद हथियार लेकर घर आया था. अपनी पत्नी को कमरे में बंद कर धमकी दी कि अगर उन्होंने अपनी छोटी बेटी की शादी उससे नहीं करवाई तो वह सबको जान से मार देगा. घटना के बाद से पूरा परिवार दहशत में है.
पुलिस का कहना कि पीड़ित पिता की शिकायत पर मामले की जांच कर रही है. आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










