Bihar News: राजद विधायक के भाई के घर पुलिस की छापेमारी, रेड में मिली 3 बंदूक और नोट गिनने की मशीन

Published by :Abhinandan Pandey
Published at :19 Dec 2024 10:24 AM (IST)
विज्ञापन
rjd vidhayak raid news| Bihar News: Police raid on RJD MLA's brother's house, 3 guns and note counting machine found in the raid

छापेमारी के दौरान पुलिसकर्मी

Bihar News: राजद विधायक रीतलाल यादव के भाई पिंकू यादव के कई ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी की है. इस रेड में पुलिस ने 3 बंदूक बरामद की है. इसके अलावा 11 लाख कैश, नोट गिनने की मशीन, पुराने स्टांप पेपर, जमीन के कागजात आदि मिले हैं.

विज्ञापन

Bihar News: राजद विधायक रीतलाल यादव के भाई पिंकू यादव के कई ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी की है. यह कार्रवाई पटना एम्स के सुरक्षा अधिकारी पर दिनदहाड़े फायरिंग करने के मामले में की गई है. बता दें कि खगौल थाना अंतर्गत कोथवां स्थित घर समेत कई ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी की है.

राजद के बाहुबली विधायक रीतलाल यादव के भाई पिंकू यादव ने 22 अगस्त 2024 को पटना एम्स के एक अधिकारी पर गोलीबारी करवाई थी और उन्हें धमकी भी दी थी. इसके बाद पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और खोजबीन शुरू की. काफी खोजबीन के बाद भी पिंकू यादव अभी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है.

छापेमारी में मिले 11 लाख कैश और जमीन के कागजात

इस रेड के दौरान पुलिस ने 3 बंदूक बरामद की है, जिनमें किसी भी बंदूक का लाइसेंस नहीं है. इसके अलावा 11 लाख कैश, नोट गिनने की मशीन, पुराने स्टांप पेपर, जमीन के कागजात आदि मिले हैं. पुलिस ने इस कार्रवाई में फाइनेंशियल डॉक्यूमेंट्स भी बरामद किए हैं. जिसमें पैसे के लेनदेन का जिक्र किया गया है.

Also Read: आधी रात को रौद्र रूप में दिखे वैशाली एसपी, दो पदाधिकारी समेत 7 सिपाहियों पर लिया एक्शन

पुलिस ने क्या कहा?

दानापुर-2 एएसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि खगौल थाना में दर्ज केस 284/24 में कोर्ट के आदेश पर वारंट जारी किया गया था. इसी सिलसिले में पिंकू यादव उर्फ टिंकू यादव के कोठवा स्थित ठिकानों पर छापेमारी की गई है. इससे पहले 13 नवंबर को पुलिस ने पिंकू यादव के घर पर सरेंडर करने के लिए नोटिस चिपकाया था, लेकिन अभी तक वह सरेंडर नहीं किया है. बुधवार की देर रात पुलिस पिंकू यादव की तलाश में पहुंची थी. लेकिन वो नहीं मिला.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन