बिहार: प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से मचा हड़कंप, परिजनों ने स्थानीय नेता पर लगाया गंभीर आरोप

Updated at : 24 Apr 2023 3:37 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार: प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से मचा हड़कंप, परिजनों ने स्थानीय नेता पर लगाया गंभीर आरोप

Bihar News: बिहार के दरभंगा जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंर्तगत छठी पोखर मोहल्ला में बाइक सवार बदमाशों ने एक प्रॅापर्टी डीलर की हत्या कर दी. यह हत्या की घटना तब हुई है, जब प्रॉपर्टी डीलर अपने काम को करने के बाद घर लौट रहा था.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के दरभंगा जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंर्तगत छठी पोखर मोहल्ला में बाइक सवार बदमाशों ने एक प्रॅापर्टी डीलर की हत्या कर दी. यह हत्या की घटना तब हुई है, जब प्रॉपर्टी डीलर अपने काम को करने के बाद घर लौट रहा था. इसी दौरान डीलर की चाकू गोदकर बदमाशों ने हत्या कर दी है. मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि एक स्थानीय नेता ने हत्या की साजिश रची है.

घात लगाए बदमाशों ने की हत्या

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान मंजीत यादव के रूप में की गई है. मंजीत यादव जिले में प्रॅापर्टी डीलर का काम करता था. आपको बता दें कि डीलर अपने बाइक से काम करके वापस लौट रहा था. इसी दौरान घात लगाए बदमाश उसका इंतजार कर रहे थे. डीलर को अकेला पाकर छह बदमाशों ने उसपर हमला कर दिया. बदमाशों ने मंजीत यादव को धारदार चाकू से मारकर उसकी हत्या कर दी है. हमलावरों ने डीलर को बुरी तरह से जख्मी कर दिया. इसके बाद वह खून से लथपथ सड़क पर गिरा हुआ था. घायल को स्थानीय लोगों ने दरभंगा मेडिकल कॅालेज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Also Read: बिहार में जब एक घर में घुस गया तेंदुआ तो मची अफरातफरी, जानें फिर क्या हुआ..
मामले की जांच में जुटी पुलिस

इस घटना की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. मृतक के परिजनों का आरोप है कि मंजीत की हत्या की साजिश एक स्थानीय नेता ने रची है. आशंका जताई जा रही है कि आपसी दुश्मनी में हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है. फिलहाल, परिजनों के बयान के तर्ज पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. बता दें कि पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

Also Read: भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव के गाने ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, वीडियो को मिले 34 करोड़ से ज्यादा व्यूज

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन