बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में नाइट गार्ड की हत्या, एक सप्ताह में तीसरे पहरेदार का मर्डर, इलाके में मचा हड़कंप

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना अंतर्गत अयाची ग्राम फेज 2 में एक नाइट गॉड की हत्या कर दी गई है. दरअसल, जिले में एक हफ्ते के भीतर तीसरे गॉड की हत्या हुई है. जबकि, एक गार्ड घायल है और वह अस्पताल में भर्ती है. फिलहाल, हत्या की इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है.
Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना अंतर्गत अयाची ग्राम फेज 2 में एक नाइट गॉड की हत्या कर दी गई है. दरअसल, जिले में एक हफ्ते के भीतर तीसरे गॉड की हत्या हुई है. जबकि, एक गार्ड घायल है और वह अस्पताल में भर्ती है. फिलहाल, हत्या की इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. मृतक गॉड शंकर कुमार समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना अंतर्गत गौसपुर गांव का निवासी है.
मृतक जिले के एक गौशाला में रात्री पहरेदार था. यह यहां करीब तीन महीने से गॉड की नौकरी कर रहा था. लेकिन, रविवार की रात उसकी हत्या कर दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है. वारदात की खबर मिलते ही नगर डीएसपी राघव दयाल भी घटनास्थल पर पहुंचे. इस घटना से पुलिस भी काफी शख्त नजर आ रही है. पुलिस इस मामले पर छानबीन कर कही है. साथ ही अपराधी की तलाश में जुटी है. आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेजों को खंघाला जा रहा है.
Also Read: मणिपुर में हिंसा के बीच फंसे बिहार के छात्र मंगलवार को लौटेंगे वापस, भेजा जाएगा विशेष विमान
मौके पर पहुंचे नगर डीएसपी राघव दयाल से बताया कि अहियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक रात्रि प्रहरी की हत्या हुई है. इस घटना की जांच पड़ताल की जा रही है. इलाके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के सभी फुटेज की जांच की जा रही है. साथ ही उन्होनें जानकारी दी है कि मौके से प्राप्त अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई चल रही है. उन्होनें कहा कि जितनी भी हत्याएं अब तक सामने आई हैं, उनमें किसी प्रकार की कोई दुश्मनी का पता नहीं चला है. फिलहाल, पुलिस जांच में जुटी है और जल्द ही मामले के खुलासा का भरोसा दिलाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










