ePaper

मणिपुर में हिंसा के बीच फंसे बिहार के छात्र मंगलवार को लौटेंगे वापस, भेजा जाएगा विशेष विमान

Updated at : 08 May 2023 12:09 PM (IST)
विज्ञापन
TSBIE TS Inter Results 2024

TSBIE TS Inter Results 2024

Bihar News: मणिपुर में हिंसा के बीच बिहार के सैकड़ों छात्र फंसे है. इसे लेकर नीतीश सरकार की ओर से आदेश दिया गया है. अब मणिपुर में फंसे छात्र बिहार वापस लौटेंगे. हिंसा के बाद सरकार की ओर से पहल की गई है. छात्रों को बिहार वापस लाने के लिए मुख्यमंत्री ने स्थानीय आयुक्त को आदेश दिया है.

विज्ञापन

Bihar News: मणिपुर में हिंसा के बीच बिहार के सैकड़ों छात्र फंसे है. इसे लेकर नीतीश सरकार की ओर से आदेश दिया गया है. अब मणिपुर में फंसे छात्र बिहार वापस लौटेंगे. हिंसा के बाद सरकार की ओर से पहल की गई है. छात्रों को बिहार वापस लाने के लिए मुख्यमंत्री ने स्थानीय आयुक्त को आदेश दिया है. बता दें कि यह छात्र विशेष विमान से बिहार वापस लाए जाने वाले है. सरकार अपने खर्च पर इन्हें वापस लाएंगी. मंगलवार सुबह छह बजे हिंसा में फंसे कई छात्र विशेष विमान से लाए जाएंगे.

हर मदद के लिए सरकार तैयार- सीएम

इसे लेकर सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि हर मदद के लिए सरकार तैयार है. जानकारी के अनुसार 200 से अधिक छात्र मणिपुर में फंसे हुए है. इनका कहना है कि हर तरफ डर का माहौल है. गोलीबारी की आवाज से यह डरे हुए है. इसके अलावा इन्हें खाने की भी समस्या हो रही है. इसी बीच अब सरकार की ओर से छात्रों को वापस लाने के लिए आदेश जारी किया गया है. बिहार सरकार को 150 छात्रों के नाम के साथ ही उनके मोबाइल नंबरों की सूची मणिपुर से मिली है.

Also Read: पटना जंक्शन के ऑटो स्टैंड की बदलेगी जगह, स्टेशन में पीक और ड्रॉप के लिए नई व्यवस्था, जानें बदलाव की वजह
फ्लाइट का टिकट महंगा

मालूम हो कि पहले मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को मणिपुर के मुख्य सचिव से बात करने को कहा था. दूसरी ओर छात्रों ने जानकारी दी थी कि फ्लाइट का टिकट काफी महंगा है. मणिपुर से कोलकाता के लिए फ्लाइट की कीमत तीन हजार रूपए थी, जो अब 13 से 15 हजार तक हो चुकी है. इसके बाद अब बिहार सरकार अपने खर्च पर इन्हें वापस लेकर आएगी. इसके लिए सरकार ने आदेश दे दिया है.

Published By: Sakshi Shiva

Also Read: मणिपुर में हिंसा के बीच बिहार के लोगों को सुरक्षित लाने की तैयारी, सीएम नीतीश ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन