बिहार के सभी विधायक और विधान पार्षदों के लिए खुशखबरी, नया साल पर मिलेगा ये 'नायाब' तोहफा
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 31 Oct 2024 9:31 AM
Bihar News: बिहार में विधायकों के लिए निर्माणाधीन 143 आवास का निर्माण मार्च 2025 तक पूरा हो जायेगा. इनके बनने के बाद राज्य के सभी विधायक और विधान पार्षदों के 318 आवासों को प्रत्येक विधानसभा के अनुसार आवंटित कर दिया जायेगा.
Bihar News: बिहार में विधायकों के लिए निर्माणाधीन 143 आवास का निर्माण मार्च 2025 तक पूरा हो जायेगा. इनके बनने के बाद राज्य के सभी विधायक और विधान पार्षदों के 318 आवासों को प्रत्येक विधानसभा के अनुसार आवंटित कर दिया जायेगा. राज्य में सभी 243 विधायकों और 75 विधान पार्षदों को आवास उपलब्ध करवाने की तैयारी हो रही है. इनमें से सभी 75 विधान पार्षदों और 100 विधायकों को आवास आवंटित किया जा चुका है. शेष 143 विधायकों के लिए आवास बन रहा है.
इन सभी का निर्माण 2015 में 454 करोड़ की लागत से शुरू हुआ था, अभी लागत करीब 650 करोड़ हो गई है. हालांकि, बाद में आवासों में सुविधाएं बढ़ाने से लागत में बढ़ोतरी हुई है. यह जानकारी बुधवार भवन निर्माण मंत्री जयंत राज और सचिव कुमार रवि ने सूचना जनसंपर्क विभाग के संवाद कक्ष में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में दी.
एक से दो महीने में हो जाएगा बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय का निर्माण
भवन निर्माण विभाग के मंत्री जयंत राज ने बताया कि 550.48 करोड़ की लागत से बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय सह स्मृति स्तूप, वैशाली का निर्माण अगले एक से दो महीने में पूरा हो जायेगा. 158.00 करोड़ की लागत से पटना संग्रहालय, पटना का विस्तारीकरण किया जा रहा है. 250.00 करोड़ की लागत से विकास प्रबंधन संस्थान, बिहटा, पटना का निर्माण कार्य प्रगति पर है. 889.98 करोड़ की लागत से डाॅ एपीजे अब्दुल कलाम साईंस सिटी, पटना कार्य का निर्माण अग्रिम चरण पर है.
Also Read: बिहार के 217 युवाओं को मिली नौकरी, पीएम ने दिया नियुक्ति पत्र, कहा- आपकी मनेगी डबल दिवाली
186.42 करोड़ की लागत से हो रहा पटना समाहरणालय के नये भवन का निर्माण
186.42 करोड़ की लागत से पटना समाहरणालय के नये भवन का निर्माण 6.32 एकड़ के भूखंड पर किया जा रहा है. 267.24 करोड़ की लागत से पटना (बिहटा) में एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय के स्थायी संरचनाओं का निर्माण कार्य प्रगति पर है. इसके साथ ही विश्वेश्वरैया भवन, सरदार पटेल भवन, विकास भवन और सिंचाई भवन को बेहतर बनाया गया है. सचिव कुमार रवि ने बताया के दो अक्तूबर, 2024 को बापू टावर का लोकार्पण होने के बाद से 2600 से अधिक लोग उसे देख चुके हैं.
बन रही नयी मेंटेनेंस नीति
पत्रकारों के सवाल पर विभाग के सचिव कुमार रवि ने बताया कि सभी सरकारी भवनों के बेहतर मेंटेनेंस के लिए नयी नीति बनायी जा रही है. राज्य में सरकारी भवनों की तीन कैटेगरी है. इसमें आवासीय भवन, कार्यालयी और आइकोनिक भवन शामिल हैं. नयी मेंटेनेंस पॉलिसी सभी प्रकार के भवनों के लिए मेंटेनेंस की अलग-अलग व्यवस्था की जायेगी.
ये वीडियो भी देखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










