ePaper

बिहार के शिक्षा मंत्री बने सुनील कुमार, मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा, देखिए पूरी लिस्ट..

Updated at : 18 Mar 2024 4:38 PM (IST)
विज्ञापन
nitish cabinet

बिहार के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री (File)

बिहार में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. जानिए भाजपा और जदयू कोटे के मंत्रियों के विभाग..

विज्ञापन

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है. जदयू, भाजपा और हम पार्टी से बने मंत्रियों के बीच विभाग का बंटवारा कर दिया गया. बिहार के नए शिक्षा मंत्री सुनील कुमार होंगे. जबकि विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन विभाग की कमान थमायी गयी है.

सुनील कुमार बने शिक्षा मंत्री, मंगल पांडे के पास स्वास्थ्य विभाग

बिहार का शिक्षा मंत्री जदयू के सुनील कुमार को बनाया गया है. नयी सरकार बनने के बाद शिक्षा विभाग का जिम्मा अबतक विजय कुमार चौधरी के पास थे. जिन्हें अब जल संसाधन विभाग की कमान सीएम नीतीश कुमार ने थमायी है. जदयू के कद्दावर नेता अशोक चौधरी अब ग्रामीण कार्य विभाग की बागड़ोर संभालेंगे. पिछली सरकार में भवन निर्माण विभाग की कमान उनके पास थी जिसे अब जयंत राज संभालेंगे.वहीं सूबे के नए स्वास्थ्य मंत्री फिर एकबार मंगल पांडे बनाए गए हैं.

सीएम नीतीश कुमार के पास रहेंगे ये विभाग..

  • सामान्य प्रशासन
  • गृह
  • मंत्रिमंडल सचिवालय
  • निगरानी
  • निर्वाचन
  • ऐसे सभी विभाग जो किसी को आवंटित नहीं हुए हैं.

दोनाें डिप्टी सीएम के विभाग..

  • उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास वित्त विभाग और वाणिज्य-कर विभाग.
  • उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के पास पथ निर्माण, खान एवं भूतत्व और कला, संस्कृति एवं युवा विभाग

इन मंत्रियों के विभाग जानिए..

  • विजय कुमार चौधरी- जल संसाधन व संसदीय कार्य विभाग
  • बिजेंद्र प्रसाद यादव-ऊर्जा और योजना एवं विकास विभाग
  • डॉ प्रेम कुमार- सहकारिता विभाग और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग
  • श्रवण कुमार- ग्रामीण विकास विभाग
  • संतोष कुमार सुमन-सूचना प्रावैद्यिकी विभाग, लघु जल संसाधन विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग4
  • सुमित कुमार सिंह-विज्ञान, प्रावैद्यिकी एवं तकनीकी शिक्षा

ALSO READ: बिहार कैबिनेट विस्तार: पहली बार मंत्री बने BJP के 5 नेताओं में 4 MLC, सरकार में अब सीएम समेत 30 मिनिस्टर

मंगल पांडे समेत अन्य मंत्रियों के विभाग..

  • रेणु देवी- पशु एवं मत्स्य संसाधन
  • मंगल पांडे- स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग
  • नीरज कुमार सिंह- लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण
  • अशोक चौधरी- ग्रामीण कार्य विभाग
  • लेशी सिंह- खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण
  • मदन सहनी- समाज कल्याण
  • नीतीश मिश्रा- उद्योग विभाग और पर्यटन विभाग
  • नीतीश नवीन- नगर विकास एवं आवास विभाग और विधि विभाग
  • डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल- राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
  • महेश्वर हजारी- सूचना एवं जनसंपर्क विभाग
  • शीला कुमारी – परिवहन विभाग
  • सुनील कुमार- शिक्षा विभाग
  • जनक राम – अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण
  • हरि सहनी- पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण

रत्नेश सदा के पास मद्य निषेध, सुरेंद्र मेहता खेल मंत्री..

  • कृष्णनंदन पासवान- गन्ना उद्योग
  • जयंत राज- भवन निर्माण
  • मो. जमा खान- अल्पसंख्यक कल्याण
  • रत्नेश सदा- मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन
  • केदार प्रसाद गुप्ता- पंचायती राज
  • सुरेंद्र मेहता- खेल
  • संतोष कुमार सिंह- श्रम संसाधन
विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन