Monsoon In Bihar: सीमांचल की दहलीज पर मॉनसून, बिहार में इस बार वक्त से पहले बरसेगा आसमान

Updated:
विज्ञापन

Monsoon In Bihar: पूर्वोत्तर भारत में मॉनसून ने समय से पहले दस्तक दे दी है और इसके असर से बिहार में भी जल्द बारिश शुरू होने के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार, इस बार मॉनसून सीमांचल क्षेत्र में महीने के अंत तक पहुंच सकता है, जो सामान्य समय से काफी पहले होगा.

विज्ञापन

Monsoon In Bihar: मॉनसूनी हवाएं सोमवार तक पूरे नाॅर्थ इस्ट के सभी सात राज्यों में सक्रिय हो गयी है. मॉनसून का एक छोर मुंबइ के आसपास तो दूसरा छोर असम व पश्चिम बंगाल की सीमा के करीब है. मॉनसून की यही चाल रही तो महीने के अंत तक यह बिहार के सीमांचल तक दस्तक दे सकता है. बता दें कि इस बार एक जून की बजाय 24 मई को ही मॉनसून केरल तट तक पहुंच गया है. मानसूनी हवाएं अब बंगाल की खाड़ी होकर नॉर्थइस्ट पहुंच गया. अब यह आगे बढ़कर बिहार, झारखंड व पश्चिम बंगाल के अन्य हिस्सों में सक्रिय होगी.

समय से पहले बिहार आ जाएगा मानसून

बीते वर्ष 2024 में 28 जून को भागलपुर, बांका, मुंगेर व पूर्व बिहार व संथाल परगना में एक्टिव हुआ था. वहीं 2023 में 21 जून को मॉनसून भागलपुर पहुंचा था. इस बार मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि समय से पहले पूर्व बिहार में भी माॅनसून आयेगा. बीते दो दशक के रिकॉर्ड को देखें तो भागलपुर जिले में मॉनसून 10 जून को पहुंचता है. वहीं 10 अक्तूबर तक वापस लौट जाता है. इस अवधि में जिले में करीब औसतन एक हजार मिलीमीटर बारिश मॉनसून से होती है. हालांकि माैसम विभाग देशभर के लिए एक जून से 31 सितंबर तक मॉनसून सीजन मानता है.

प्री माॅनसून की बारिश जारी रहेगी

जिले में सोमवार को आसमान में हल्के बादल छाये रहे. दिन में कई बार तेज धूप भी निकली. लोगों को ऊमस का अहसास हुआ. दिन का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री रहा. हवा में नमी की मात्रा 93 प्रतिशत रहा. पूर्व दिशा से 8.7 किमी/घंटा की गति से हवा चली. भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, प्री मानसून गतिविधियों के कारण 28 मई तक जिले के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा व गरज के साथ बिजली चमकने का अनुमान है. पूर्वानुमान की अवधि में 11-25 किमी/घंटा की गति से पूर्वा हवा चल सकती है.

अनाज को सुरक्षित स्थान पर करें भंडारण

बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि आगामी दिनों में वर्षा की संभावना को देखते हुए मक्का व अरहर की कटाई एवं दौनी अविलंब पूरा कर दानों को सुरक्षित स्थानों पर भंडारित करें. खड़ी फसलों में सिंचाई स्थगित करें. खाद, कीटनाशक का छिड़काव आसमान साफ रहने पर ही करें. ठनका की चेतावानी के लिए मोबाइल में दामिनी एप डाउनलोड करें.

Also Read: कौन हैं जेल में बंद छात्र नेता शरजील इमाम? बिहार की इस सीट से चुनाव लड़ने का किया ऐलान

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन