बिहार का मौसम पूरे महीने चौंकाएगा! 5 मई से कभी नरम-कभी गरम, ऐसे बदलता रहेगा करवट...

Updated at : 04 May 2023 10:00 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार का मौसम पूरे महीने चौंकाएगा! 5 मई से कभी नरम-कभी गरम, ऐसे बदलता रहेगा करवट...

Bihar Weather Forecast: बिहार का मौसम पूरे महीने चौंकाएगा. 5 मई से मौसम करवट लेने की तैयारी में है. कभी नरम तो कभी गरम मिजाज वाले मौसम से लोगों का सामना होगा. गुरुवार को 11 जिलों में बारिश के आसार हैं. जानिए कब से तापमान बढ़ेगा..

विज्ञापन

Bihar Weather Forecast: बिहार का मौसम अभी सुहाना है. बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है. करीब दो सप्ताह से बिहार में मौसम का मिजाज (bihar ka mausam) शांत है और बारिश ने कई जगहों पर दस्तक दी. वहीं अब बारिश (Bihar me barish) के बाद मौसम फिर से करवट लेने की तैयारी में है. मई महीने में बिहार का मौसम कई बार करवट लेता दिख सकता है. बंगाल की खाड़ी में आने वाले तूफान से मौसम का मिजाज बदल सकता है. जबकि फिर से शुष्क मौसम की शुरुआत होने की संभावना है. सूबे का पारा फिर से बढ़ने के आसार हैं.

11 जिलों में गुरुवार को बारिश की संभावना

बिहार के 11 जिलों में गुरुवार को बारिश की संभावना है. चंपारण, गोपालगंज, सारण, भोजपुर व बक्सर समेत 11 जिलों में बारिश होने के प्रबल आसार हैं. वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबकि शुक्रवार को बिहार का मौसम शुष्क बना रह सकता है. इसका असर शनिवार को दिख सकता है और पूरे प्रदेश के तापमान में फिर एकबार बढ़ोतरी हो सकती है. दो से चार डिग्री तक पारा बढ़ सकता है.

Also Read: PHOTOS: बेटे चेतन की शादी में पुराने अंदाज में आनंद मोहन की खास तस्वीरें, दुल्हन बनी आयुषी की भी PICS देखें
पूरे महीने ऐसे बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा और राजस्थान होते हुए चक्रवाती हवा का प्रभाव बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है. पश्चिमी बिहार से होकर एक टर्फ रेखा बंगाल की खाड़ी तक जा रही है. दो दर्जन से अधिक जिलों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं जबकि करीब दर्जन भर जिलों में बारिश भी हो सकती है. 6 मई को बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र बन सकता है. बिहार में मध्य दर्जे की बारिश की संभावना इससे बढ़ती है. वहीं मई के दूसरे सप्ताह में बिहार में सूखे की स्थिति बनी रह सकती है. जबकि पश्चिम बंगाल में बारिश होगी.

पटना का तापमान कैसा रहेगा

पटना का तापमान बुधवार को सामान्य से कम रहा है. इससे गर्मी से राहत बनी रही है. बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था. वहीं, न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम था. पटना में नौ मई तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री से कम रहेगा.

Published By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन