ePaper

बिहार का मौसम बदला: पटना समेत कई जिलों में तेज बारिश शुरू, अगले 3 दिनों तक कैसा रहेगा वेदर, पढ़िए रिपोर्ट

Updated at : 30 Apr 2023 2:34 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार का मौसम बदला: पटना समेत कई जिलों में तेज बारिश शुरू, अगले 3 दिनों तक कैसा रहेगा वेदर, पढ़िए रिपोर्ट

Bihar Weather Update: बिहार का मौसम फिर एकबार बदला है और पटना समेत कई जिलों में बारिश हुई है. राजधानी समेत सूबे के अन्य इलाकों में लोगों को गर्मी से राहत मिली है. जानिए मौसम विभाग ने क्या पूर्वानुमान जारी किया.

विज्ञापन

Bihar Weather News: बिहार का मौसम फिर से बदल गया. रविवार को राजधानी पटना समेत कई अन्य जिलों में झमाझम बारिश हुई तो लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग की ओर से इसका पूर्वानुमान (IMD Alert) पहले ही जारी कर दिया गया था. रविवार को पटना में तेज हवा के साथ बारिश (Patna Rain) शुरू हो गयी. वहीं मोतिहारी, औरंगाबाद समेत कई अन्य जिलों में भी झमाझम बारिश से मौसम (Bihar ka mausam) बदला है. सूबे के 38 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश (Bihar me barish) के आसार हैं. कई जगहों पर बादल छाए हुए हैं.

बिहार में अलर्ट, पटना के लोगों को मिली राहत

मौसम विभाग ने बिहार के सभी जिलों के लिए पहले ही अलर्ट जारी कर दिया है. रविवार से 2 मई तक तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई गयी है. वहीं कुछ हिस्सों में ठनका गिरने के भी आसार हैं जिसे लेकर सतर्क किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी पटना का तापमान (Patna Temperature ) 34 से 35 डिग्री तक अगले तीन दिन रहेगा. इस दौरान बादल आसमान में छाए रहेंगे और बारिश के आसार हैं. यानी पटनावासियों को राहत मिलेगी.

Also Read: बिहार में जब चलता रहा अलग-अलग डॉन के नाम का सिक्का, मोकामा के 3 बाहुबली कैसे बने दिग्गज नेता? इतिहास जानिए…
IMD की ओर से जारी जानकारी

IMD की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, भोजपुर, नवादा औरंगाबाद पटना रोहतास अरवल जहानाबाद नालंदा शेखपुरा वैशाली समेत कई अन्य जिलों के कुछ हिस्सों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश की प्रबल संभावना जताई गयी है.

मौसम ने ली करवट

बिहार में हाल में ही प्रचंड गर्मी ने लोगों को परेशान किया. लू की चपेट में लगभग पूरा प्रदेश था. वहीं अब कुछ दिनों से मौसम के तेवर कम हुए हैं और सुबह हल्की ठंड के साथ दिन की शुरुआत हो रही है. 5 मई तक मौसम सुहाना बना रहने का आसार है. पड़ोसी देशों के पश्चिमी विक्षोभों की वजह से चक्रवाती परिसंचरण बनने का असर दिखना शुरू हो जाएगा और बारिश व आंधी दस्तक देगी.

Published By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन