बिहार में अगले 5 साल में 10 गुना बढ़ेगी एयर कनेक्टिविटी, इन 4 जगहों पर चालू होगा एयरपोर्ट

Published by : Preeti Dayal Updated At : 15 May 2026 1:59 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Government: बिहार में रोड और रेल के बाद अब हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए सरकार प्लान कर रही है. सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, राज्य में अगले 5 साल में 10 गुना एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने का टारगेट सेट किया गया है.

विज्ञापन

Bihar Government: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लगातार एक्शन मोड में हैं. इसके साथ ही बिहार से जुड़े कई जरूरी फैसले ले रहे हैं. इस बीच उन्होंने राज्य में एयर कनेक्टिविटी को मजबूत करने का टारगेट सेट किया है. सीएम सम्राट ने कहा, साल 2005-06 में बिहार से हर साल हवाई यात्रा करने वालों की संख्या मात्र 2.5 लाख के करीब थी, जो अब बढ़कर 50 लाख से अधिक हो गई है.

4 से 5 करोड़ लोग कर सकेंगे यात्रा

आगे उन्होंने कहा, अगले 5 सालों में बिहार में एयर कनेक्टिविटी को 10 गुना बढ़ाना हमारा लक्ष्य है. हम ऐसी व्यवस्था बना रहे हैं कि अगले पांच सालों में बिहार से 4 से 5 करोड़ लोग हवाई यात्रा कर सकें. पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने न सिर्फ बिहार में सड़कों का जाल बिछाने का काम किया बल्कि एयरपोर्ट का विस्तार करने की दिशा में भी काफी काम किया है.

इन जिलों में एयरपोर्ट के लिए टेंडर जारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिलों में एयर ट्रैफिक का विस्तार करना है वह चाहे एयरपोर्ट के रूप में हो, एयर स्ट्रीप के रुप में हो या हेलीपोर्ट के रुप हो. मुजफ्फरपुर, रक्सौल, सहरसा और वीरपुर में एयरपोर्ट स्थापित करने के लिए टेंडर हो गया है. पूर्णिया एयरपोर्ट चालू हो चुका है. मुंगेर, अजगैबीनाथ, भागलपुर तथा बेगूसराय के एयरपोर्ट को भी हर हाल में चालू कराना है. अगले सप्ताह सिविल विमानन विभाग एवं भारत सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक होनी है.

दरभंगा एयरपोर्ट का नाम बदलने की तैयारी

दरभंगा एयरपोर्ट के बारे में कहा, इसका नामकरण बाबा विद्यापति जी के नाम पर हो इसके लिए प्रधानमंत्री से आग्रह करेंगे. इस एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी बनाया जाना है. दरभंगा और मिथिला बिहार का मिडिल प्वाइंट है. पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की ओर से जो विकास कार्य किए गए हैं उससे 3 गुना और अधिक विकास कार्य करना होगा तब ही बिहार विकसित होगा.

Also Read: बिहार पुलिस में दारोगा के 10,468 पदों पर होगी बहाली, गृह विभाग से नोटिफिकेशन जारी

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन