ePaper

दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड खुलने के अभी आसार कम, वाया सीतामढ़ी ही जायेंगी इस रूट की ट्रेंने

Updated at : 31 Jul 2020 11:30 AM (IST)
विज्ञापन
दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड खुलने के अभी आसार कम, वाया सीतामढ़ी ही जायेंगी इस रूट की ट्रेंने

हायाघाट में करेह नदी का जलस्तर कम नहीं होने से थलवारा-हायाघाट के बीच मुंडा पुल संख्या 16 के गाटर में पानी बरकरार है.

विज्ञापन

दरभंगा : एक सप्ताह गुजर जाने के बाद भी दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड परिचालन लायक नहीं हुआ है. हायाघाट में करेह नदी का जलस्तर कम नहीं होने से थलवारा-हायाघाट के बीच मुंडा पुल संख्या 16 के गाटर में पानी बरकरार है. दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड के बंद होने से इस रेलखंड पर चलनेवाली ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलायी जा रही है. अभी इस रेलखंड की ट्रेनें भाया सीतामढ़ी ही जायेगी. मौसम विभाग के ताजा अलर्ट के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में परिचालन सामान्य होने के आसार नहीं दिख रहे. ट्रेनों का परिचालन अस्त-व्यस्त है.

रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार शुक्रवार को नई दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति जहां अपने बदले रूट भाया सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर-छपरा रवाना हुई, वहीं नई दिल्ली से आने वाली यह ट्रेन भी इसी मार्ग से यहां आयेगी. अहमदाबाद से आने वाली साबरमती इसी रूट से पहुंचेगी तथा एक अगस्त को इसी परिवर्तित मार्ग से गंतव्य के लिए प्रस्थान करेगी.

यहां बता दें कि कोरोना काल में मात्र पांच ट्रेनों का परिचालन इस क्षेत्र से हो रहा था. इसमें शहीद, सरयु यमूना तथा पवन एक्सप्रेस का परिचालन इन दिनों समस्तीपुर से ही हो रहा है. सीनियर डीसीएम सरस्वती चंद्र ने बताया कि मुंबई तथा अमृतसर के बीच चलने वाली ये ट्रेन शुक्रवार को भी समस्तीपुर से ही वापस लौट जायेगी.

सनद रहे कि 24 जुलाई की सुबह सात बजे अभियंत्रण विभाग की सूचना पर मंडल रेल प्रशासन ने ट्रेन परिचालन के लिए नई व्यवस्था का निर्देश दिया, जो अद्यतन लागू है.

posted by ashish jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन