बिहार: अररिया में पांच वर्ष की बच्ची गला दबाकर हत्या, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

बिहार के अररिया नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसियरगांव कोजगामा नया टोला वार्ड संख्या 05 में एक गड्ढे से पांच वर्षीय बच्ची का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दी गई.
बिहार के अररिया नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसियरगांव कोजगामा नया टोला वार्ड संख्या 05 में एक गड्ढे से पांच वर्षीय बच्ची का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते हीं मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस बच्ची के शव को कब्जे में लेते हुए जांच में जुट गई व शव को पोस्टमार्टम के लिए शनिवार की दोपहर सदर अस्पताल अररिया लाया. जहां शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. वहीं मृत बच्ची कोजगामा नया टोला की रहने वाली बतायी जा रही है. हालांकि पुलिस को इस बात का शक है बच्ची के साथ कुकृत्य करने वाला शादी समारोह में भाग लेने आया हुआ कोई व्यक्ति हीं होगा. बहरहाल जांच के बाद हीं कुछ सामने आयेगा.
वहीं घटना को लेकर जानकारी देते हुए बच्ची के माता-पिता ने बताया कि शुक्रवार की देर रात घर के पड़ोस में हीं शादी देखने के लिये घर के सभी सदस्य चले गये थे. इस दौरान घर में मृतका सहित दो बच्चे घर में सो रहे थे. उसी समय सोये अवस्था में कोई उनकी पुत्री को उठा कर ले गया व संभवतः उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर पहले उसका गला मरोड़ कर हत्या कर दी व प्राइवेट पार्ट पर धारदार हथियार से घायल भी कर दिया है. जब सुबह बच्ची के माता- पिता बच्ची की खोजबीन करने लगे तो बच्ची कहीं नहीं मिली, इसी दौरान घर के एक पालतू कुत्ते ने घरवालों को उस गड्ढे तक लाया, जहां अंजलि की हत्या कर उसके शव को गाड़ दिया गया था. शव मिलने के बाद बच्ची के माता-पिता सहित परिवार वालों के बीच कोहराम मच गया. जिसके बाद घटना की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा नगर थाना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.
Also Read: जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने नए संसद भवन के उद्घाटन को ले पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- पहले पीठ थपथपाया और अब..
जिस प्रकार के जख्म मिले हैं, उससे प्रतीत होता है कि दुष्कर्म किया गया है. हालांकि मेडिकल रिपार्ट दुष्कर्म की घटना को साबित करेगा. घटनास्थल पर डॉग स्क्वाइड की टीम जांच कर रही है. जल्द हीं आरोपियों की सिनाख्त कर लिया जायेगा. दुष्कर्मी शादी समारोह में आया हुआ कोई व्यक्ति हीं होगा, ऐसा लग रहा है.
रामपुकार सिंह, डीएसपी अररिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




