Bihar Election 2020: शरद के साये से अलग होकर पहली बार कोसी में होगा चुनाव
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 30 Aug 2020 8:50 AM
चंदन, मधेपुरा : जदयू से अलग होने के बाद पहली बार शरद यादव कोसी इलाके की राजनीति की मुख्य धूरि नहीं होंगे. 2015 के चुनाव में भी शरद यादव की सलाह से ही कोसी इलाके में उम्मीदवारों का चयन हुआ था.
चंदन, मधेपुरा : जदयू से अलग होने के बाद पहली बार शरद यादव कोसी इलाके की राजनीति की मुख्य धूरि नहीं होंगे. 2015 के चुनाव में भी शरद यादव की सलाह से ही कोसी इलाके में उम्मीदवारों का चयन हुआ था.
इस बार ऐसी नौबत नहीं है. शरद यादव जदयू से बाहर हैं और महागठबंधन में राजद उन्हें तवज्जो नहीं दे रहा. ऐसी स्थिति में करीब 30 वर्षों से अधिक समय से कोसी की राजनीति में दखल रखने वाले शरद यादव के साये से पहली बार यह इलाका अछूता रहेगा.
महागठबंधन टूटने के बाद जदयू से निष्कासन एवं उसके बाद की राजनीति में शरद यादव हाशिए पर पहुंच गए हैं. अभी वह लोजद के राष्ट्रीय संरक्षक हैं, लेकिन महागठबंधन में शरद को उनके कद के अनुसार जगह नहीं मिल पा रही है.
शरद यादव की बिहार की चुनावी राजनीति में 1991 में इंट्री हुई थी, जब वे मधेपुरा संसदीय सीट पर चुनाव लड़ की लोकसभा पहुंचे थे. वे यहां से 1996,1999 और 2009 में भी चुने गये. 1999 में शरद ने लालू प्रसाद को करीब 30हजार वोटों से हराया था. 1998 व 2004 में लालू प्रसाद ने उन्हें हरा दिया था.
posted by ashish jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










