ePaper

Bihar Election 2020: चुनाव से पहले अब एक और मुश्किल में घिरे VIP के मुकेश सहनी, इस मामले में हुआ FIR दर्ज

Updated at : 19 Oct 2020 10:07 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Election 2020: चुनाव से पहले अब एक और मुश्किल में घिरे VIP के मुकेश सहनी, इस मामले में हुआ FIR दर्ज

Bihar vidhan sabha election 2020, mukesh sahani VIP : विकासशील इंसाफ पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी मुश्किलों में घिर गए हैं. नामांकन के दौरान मास्क नहीं पहनने और भीड़ जुटाने के मामले में केस दर्ज किया गया है. बिहार पुलिस ने मुकेश सहनी और उनके समर्थकों पर मुकदमा दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 : विकासशील इंसाफ पार्टी (VIP Party) के मुखिया मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) मुश्किलों में घिर गए हैं. नामांकन के दौरान मास्क नहीं पहनने और भीड़ जुटाने के मामले में केस दर्ज किया गया है. बिहार पुलिस (Bihar Police News) ने मुकेश सहनी और उनके समर्थकों पर मुकदमा दर्ज किया गया है.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार सिमरी बख्तियारपुर मेंं नामांकन के दौरान मुकेश सहनी और उनके समर्थक आयोग कार्यालय पहुंचे. वहां न तो समर्थक मास्क (Mask) पहने थे, न ही कोरोना नियमों का पालन कर रहे थे, जिसके तहत पुलिस ने मामला दर्ज किया.

इससे पहले, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने गुरुवार शाम अपने सभी 11 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है. सहनी सिमरी बख्तियारपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे. बता दें कि एनडीए के तहत बीजेपी ने अपने कोटे की 121 सीटों में से 11 सीट दी है.

वीआईपी में टूट– विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति के पल-पल बदल रहे नजारे के साथ नेताओं के परिचय भी बदल रहे हैं. भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे हरि सहनी अब वीआइपी नेता हो गए हैं. इसी तरह पूर्व एमएलसी सह भाजपा नेता मिश्री लाल यादव ने भी वीआइपी का दामन थाम लिया है.

Also Read: Bihar Vidhan Sabha Chunav : पार्टी में टूट के डर से हरकत में मुकेश सहनी ! अब इन दो बड़े नेताओं को कराया VIP में शामिल

Posted By : Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन