Jamui, Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: पहले चरण में जमुई की इन सीटों पर वोटिंग, चुनावी मैदान में कई दिग्गज
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 28 Oct 2020 7:33 AM
Bihar Assembly Election 2020, Jamui Assembly Seats: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 28 अक्टूबर को है. जमुई की बात करें तो यहां पहले चरण में जमुई, चकाई, सिकंदरा एवं झाझा में वोटिंग होनी है.
जमुई, बिहार विधान सभा चुनाव 2020: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 28 अक्टूबर को है. जमुई जिले की चार विधानसभा सीट जमुई, चकाई, सिकंदरा एवं झाझा में भी पहले चरण में मतदान होनी है. इस क्षेत्र में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा.
एनडीए से इसबार भाजपा ने एक, जदयू ने दो सीटों और हम ने एक सीट पर उम्मीदवार उतारे हैं. महागठबंधन से राजद तीन और कांग्रेस एक सीट पर चुनाव लड़ रही है. इसबार एनडीए से अलग होकर लोजपा ने तीन सीटों पर और रालोसपा-बसपा, जाप ने भी उम्मीदवार उतारे हैं.एनडीए के अंदर जमुई विधानसभा सीट भाजपा के खाते में गई है. जहां से बीजेपी ने श्रेयसी सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है.
चकाई विधानसभा से राजद से सावित्री देवी प्रत्याशी हैं. एनडीए में यह सीट जदयू के खाते में गई है. जिसने संजय प्रसाद को अपना प्रत्याशी बनाया है. वहीं सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र से एनडीए में यह सीट जीतन राम मांझी की पार्टी हम के खाते में आई है. जहां से हम दल ने प्रफुल्ल मांझी को उम्मीदवार बनाया है. वहीं झाझा विधानसभा क्षेत्र से राजद से राजेन्द्र प्रसाद और जदयू प्रत्याशी दामोदर रावत प्रत्याशी हैं. एनडीए में यह सीट जदयू के खाते में गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










