मैट्रिक परीक्षा के दौरान छात्रा की तबीयत बिगड़ी

Updated:
विज्ञापन

एसके प्लस टू उच्च विद्यालय, चकाई परीक्षा केंद्र का मामला

विज्ञापन

चकाई. मैट्रिक परीक्षा के पांचवें दिन शनिवार को विज्ञान विषय की परीक्षा के दौरान एसके प्लस टू उच्च विद्यालय, चकाई परीक्षा केंद्र पर एक छात्रा की तबीयत अचानक खराब हो गयी. जानकारी के अनुसार, चकाई बाजार निवासी खुशी कुमारी (पिता सदानंद साह) परीक्षा दे रही थी. इसी दौरान उसे तेज सिर दर्द व चक्कर आने लगा और वह परीक्षा कक्ष में ही बेंच पर गिर पड़ी. सूचना मिलते ही केंद्राधीक्षक राजीव कुमार मौके पर पहुंचे और डायल 112 पुलिस वाहन से छात्रा को तुरंत चकाई रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है. इलाज के बाद छात्रा की स्थिति में सुधार आया. चिकित्सकों के अनुसार अब उसकी स्थिति पहले से बेहतर है. समय रहते इलाज मिलने से परिजनों व विद्यालय प्रशासन ने राहत की सांस ली.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन