ePaper

Bihar election 2020 : कल आयेंगे फडनवीस, नीतीश से भी होगी मुलाकात

Updated at : 10 Sep 2020 6:22 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar election 2020 : कल आयेंगे फडनवीस, नीतीश से भी होगी मुलाकात

पटना. भाजपा के बिहार विधानसभा चुनाव प्रभारी बनाये जाने के बाद महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडनवीस 11 सितंबर को बिहार दौरे पर आ रहे हैं. चुनाव प्रभारी बनने के बाद उनका यह पहला बिहार दौरा है.

विज्ञापन

पटना. भाजपा के बिहार विधानसभा चुनाव प्रभारी बनाये जाने के बाद महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडनवीस 11 सितंबर को बिहार दौरे पर आ रहे हैं. चुनाव प्रभारी बनने के बाद उनका यह पहला बिहार दौरा है. वह 11 सितंबर की सुबह आयेंगे.

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होंगे. इसके बाद दोपहर को वह पार्टी के मीडिया सेंटर का उद्घाटन करेंगे. यह मीडिया सेंटर इस बार चाणक्य होटल में बनाया गया है.

पूरे चुनाव के दौरान मीडिया से संबंधित तमाम गतिविधियों का यहीं जमावड़ा होगा. इसके बाद इसी दिन शाम को उनका मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करने का कार्यक्रम है. हालांकि, अभी तक इस पर आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गयी है. वहीं, 12 सितंबर को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के भी बिहार आने का कार्यक्रम है.

इसी दिन वह पार्टी के चुनाव रथ को भी रवाना करेंगे. इन आधुनिक रथों का भ्रमण सभी जिलों में होगा. इन पर लगे एलइडी पर पार्टी की सभी घोषणाओं और पीएम के भाषणों के अलावा पिछले एक वर्ष के दौरान किये गये उल्लेखनीय कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जायेगी.

posted by ashish jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन