Bihar crime: घरेलू विवाद में UP की महिला ने जमुई में फांसी लगाकर आत्महत्या की, पति शव को छोड़कर हुआ फरार

Bihar crime: जमुई में यूपी निवासी एक महिला ने घरेलू विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद महिला का पति शव को छोड़कर मौके से फरार हो गया.
जमुई: घरेलू विवाद में शुक्रवार को यूपी की महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जाता है कि महिला अपने परिवार के साथ महिसौड़ी मुहल्ले में किराए के मकान में रहती थी. घटना के बाद परिजन घर छोड़कर फरार हो गये. मकान मालिक द्वारा घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गयी.
इधर, मामले की सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस मौके स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृत महिला की पहचान उत्तर प्रदेश राज्य के मुरादाबाद जिला अंतर्गत फतेहपुर गांव निवासी बिक्रम सिंह की पत्नी रिंकी देवी के रूप में हुई है.
बताया जाता है कि महिला का पति बदाम बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है. महिला का अपने पति के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था. इसी बात से नाराज महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इसके उपरांत परिजनों द्वारा महिला के शव को दाह संस्कार के लिए ले जाने की तैयारी करने लगे. लेकिन मकान मालिक द्वारा इसकी सूचना सदर थाना को दिए जाने के बाद सभी लोग शव छोड़कर फरार हो गये. सदर थाना पुलिस द्वारा शव का पंचनामा करते हुए मामले की छानबीन में जुटी है.
इस संबंध में पूछे जाने पर सदर थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि मकान मालिक द्वारा सूचना दी गयी थी कि उनके किराएदार एक महिला ने आत्महत्या कर ली है. जानकारी के बाद पुलिस मौके स्थल पर पहुंची. छानबीन के बाद पता चला कि महिला घरेलू विवाद में आत्महत्या कर ली है. जो यूपी के मुरादाबाद जिले के फतेहपुर गांव निवासी हैं. फिलहाल मृत महिला के परिजन फरार है. परिजनों की खोजबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




