Bihar Crime News: पटना में नाबालिग से मामा ने किया दुष्कर्म, घटना के बाद थाना पहुंची पीड़िता

Updated at : 30 Oct 2021 11:23 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Crime News

Bihar Crime News: नाबालिग किसी काम से मामा के कमरे में गई. इसी दौरान उसे पकड़ कर कमरे में बंद कर दिया. फिर मामा ने दुष्कर्म का प्रयास किया. उसने हो-हल्ला मचाया तो मामा ने छोड़ कर भाग गया.

विज्ञापन

बिहार की राजधानी पटना के राजीव नगर थाने में शुक्रवार की शाम 14 साल की एक नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है. आरोप किसी बाहरी पर नहीं, बल्कि फुफेरा मामा पर लगा है. युवती ने मामा के खिलाफ राजीव नगर थाने में लिखित शिकायत की है. पुलिस ने मामा से संपर्क किया, लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ था और अपने घर से फरार था. इधर, मामला युवती से जुड़ा था, इसलिए जांच करने के लिए महिला थाना पुलिस को भी राजीव नगर थाने पर बुला लिया गया था. डीएसपी विधि व्यवस्था संजय कुमार ने बताया कि लिखित शिकायत मिली है, आरोपों की जांच की जा रही है.

नेपाली नगर में एक मकान में रहते हैं दोनों के परिवार

जानकारी के अनुसार, राजीव नगर थाने के नेपाली नगर में युवती व उसके मामा का परिवार एक ही मकान में किरायेदार के रूप में काफी समय से रह रहे हैं. मामा पहली मंजिल पर और युवती व उसका परिवार ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं. युवती ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को उसके साथ मामा ने अपने कमरे में दुष्कर्म का प्रयास किया. वह किसी काम से वहां गयी थी और इसी दौरान उसे पकड़ कर कमरे में बंद कर दिया. उसने हो-हल्ला मचाया तो मामा ने छोड़ दिया.

इसके बाद जब उसके परिजन शाम को घर पर पहुंचे तो उन सभी को सारी बातें बतायी. इस पर मामा ने माफी मांग ली और फिर मामला आगे नहीं बढ़ा. लेकिन मामा के परिजन ने युवती के लगाये गये आरोपों को गलत बताते हुए सबूत मांगने लगे और हंगामा करने लगे. इसके बाद ही युवती व उसके परिजन शुक्रवार की शाम राजीव नगर थाने पर पहुंचे और मामा के खिलाफ लिखित शिकायत कर दी.

Also Read: Bihar Crime News: महिला का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, पीड़िता के बयान पर FIR दर्ज

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन