Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में टेलर गाड़ी से खीचकर मारी गोली, पांच अपराधियों ने मिलकर दिया इस घटना को अंजाम...

Published at :07 Mar 2021 4:43 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में टेलर गाड़ी से खीचकर मारी गोली, पांच अपराधियों ने मिलकर दिया इस घटना को अंजाम...

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर में मांझा थाने के आदमापुर गांव के किसान को कार सवार अपराधियों ने ओवरटेक कर टेलर गाड़ी से खीचकर गोली मार दी. इसके बाद अपराधियों ने गोली मारकर 30 हजार रुपये लूट लिये. घायल किसान को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.

बताया जाता है कि शनिवार की रात करीब डेढ़ बजे के आसपास मांझा थाना क्षेत्र के आदमापुर गांव के किसान नागेंद्र यादव गिरी पेट्रोलियम के पास से ट्रेलर गाड़ी के डाइवर के साथ मुजफ्फरपुर के गौरौल जा रहे थे. इसी बीच कोइनी ओवरब्रिज के पास कार पर सवार पांच अपराधियों ने उनका पीछा शुरू किया.

पीछा कर रहे अपराधियों ने डुमरिया पुल के पास ओवरटेक भी करने की कोशिश किया, लेकिन ओवरटेक नहीं होने पर अपराधियों ने ट्रेलर गाड़ी का पीछा किया. साहेबगंज से मोतीपुर जाने वाली रोड़ में अपराधियों ने गाड़ी को रोक दिया.

कार में सवार पांचों अपराधियों ने ट्रेलर के चालक के साथ मारपीट की. इस दौरान अपराधियों ने किसान के पास से 30 हजार रुपये तथा मोबाइल लूट लिया. घटना के बाद वहां से भागने के दौरान अपराधियों ने किसान को गोली मार दी. घटना के बाद आसपास के लोगों ने किसान को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज मुजफ्फरपुर में भर्ती कराया, जहां पर इलाज चल रहा है.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन