ePaper

चार साल के भांजे से चिढ़ती थी मामी, गला घोंट मौत के घाट उतारा…पुलिस जांच में जुटी

Updated at : 23 Jun 2024 10:49 AM (IST)
विज्ञापन
Biharsharif News

Biharsharif News

Bihar Crime News: बिहार के कटिहार में एक मामी ने अपने चार साल के भांजे की गला घोंटकर जीवनलीला समाप्त कर दी. वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि उसे लगता था कि ससुराल वाले यानी उसके सास ससुर भांजे को उससे ज्यादा प्यार करते हैं. महिला ने बच्चे को मारकर पानी से भरे बाथटब में डाल दी ताकि लगे कि यह एक्सीडेंटल मौत है.

विज्ञापन

Bihar Crime News: बिहार के कटिहार से एक अजीबोगरीब मामला सामने आई है एक मामी ने अपने ही चार साल के भांजे का गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया. फिर अपने कुकर्म पर पर्दा डालने के लिए मासूम की लाश को पानी से भरे बाथटब में डाल दिया. ताकि लोगों को लगे की बच्चे की मौत पानी में डूबने से हुई है.

लेकिन एक कहावत है की अपराधी चाहे जितनी भी चालाकी कर ले. कानून के हत्थे वो चढ़ ही जाता है. यहां भी वही हुआ. पुलिस ने 4 साल के मासूम की हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी मामी को गिरफ्तार कर लिया है. अब उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा.

यह घटना कोलासी थानाक्षेत्र के नक्कीपुर का है. 4 साल का प्रिंस अपनी मां के साथ छुट्टियों में ननिहाल रहने आया था. लेकिन उसको कहां पता था कि उसके साथ क्या होने वाला है. 13 जून को प्रिंस की मामी पूजा देवी ने उसका गला घोंट दिया जिससे प्रिंस की मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के दौरान बाकी लोग अन्य कामों में व्यस्त थे. किसी को भी इस बात की भनक तक नहीं लगी.

पूजा अपनी बचाव के लिए प्रिंस के शव को बाथरूम जाकर बाथटब में डाल दिया और नल को खुला छोड़ दिया. जब प्रिंस की मां बाथरूम गई तो बेटे को पानी में डूबा देख उनके मुंह से चीख निकल पड़ी. बच्चे को बाथटब से निकाल कर चेक किया तो उसकी सांसें थम चुकी थी. सभी को लगा कि शायद प्रिंस की मौत पानी में डूबने से हीं हुई है. लेकिन सच कुछ और था.

बच्चे के पिता को हुआ शक

बच्चे के पिता सुबोध ठाकुर जम्मू में नौकरी करते हैं. वो एक दिन पहले ही छुट्टियों में अपने घर लौटे थे. इस बात की सूचना जब सुबोध को मिली तो वो प्राणपुर थाना क्षेत्र के महादेवनगर स्थित अपने घर से सीधे ससुराल पहुंचे. उन्हें शक हुआ कि प्रिंस की मौत साधारण नहीं लग रहा है. उन्होंने पूछा कि बच्चे को बाथरूम कौन लेकर गया था? इस पर बौखलाई पूजा ने बताया कि वही उसे नहलाने के लिए बाथरूम लाई. लेकिन फिर वो किसी जरूरी काम से बाहर आई तबतक प्रिंस की पानी में डूबने से मौत हो गई. बच्चे के पिता ने पुलिस को इस बात की सूचना दी.

मामी ने जुर्म स्वीकार किया

जब पुलिस ने मामी पूजा से पूछताछ की तो वो माफी मांगने लगी. खुद को गुनहगार स्वीकार करने लगी. पुलिस के डर से वो जल्द ही टूट गई और बताया कि कैसे उसने प्रिंस को मौत के घाट उतार दिया. हत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है. पूजा से पूछताछ जारी है. लेकिन स्थानीय लोगों के मुताबिक पूजा अपने भांजे प्रिंस से बहुत चिढ़ती थी.

उसे लगता था कि ससुराल वाले उसे लाड़-प्यार नहीं देते हैं. वो बस अपनी बेटी और नाती को ही प्यार करते हैं. बस इसी चिढ़ की वजह से पूजा ने हत्याकांड को अंजाम दिया. फिलहाल पुलिस ने बच्चे के शव को भी मिट्टी खोदकर बाहर निकाला है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन