Bihar crime: मुजफ्फरपुर में चोरी के आरोप में भीड़ ने युवक को पोल से बांधकर पीटा, गंभीर चोटें आई

Updated at : 14 Oct 2022 8:38 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar crime: मुजफ्फरपुर में चोरी के आरोप में भीड़ ने युवक को पोल से बांधकर पीटा, गंभीर चोटें आई

Bihar crime muzaffarpur: सहबाजपुर में चोरी के आरोप में भीड़ ने एक युवक की पोल से बांधकर पिटाई कर दी. इस घटना में आरोपी युवक को सिर फट गया और उसके पेट व सीने में भी गंभीर चोटें आई है.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर: चोरी के आरोप में एक युवक को आक्रोशित भीड़ ने शुक्रवार को बिजली के पाेल से बांध कर पिटाई कर दी. घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के सहबाजपुर गांव में मस्जिद के पास की है. स्थानीय लोगों ने किसी तरह युवक को बिजली के पोल से हटाया, तो भीड़ ने उसके हाथ-पैर को बांध कर जमीन पर पटक दिया. फिर, लात-घूसों से पीटने लगे.

डायल 112 ने बचायी जान

आरोपित लोगों से जान बचाने के लिए आरजू-मिन्नत करता रहा. लोगों से बार-बार पुलिस को बुलाने की गुहार लगाता रहा. लेकिन, कोई मदद को आगे नहीं आया. इस बीच एक राहगीर की सूचना पर पहुंची डायल 112 गाड़ी ने आरोपित युवक को भीड़ से छुड़ाया और उसे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया.

कुछ ही देर बाद आरोपित युवक हंगामा करने लगा. इसके बाद अस्पताल प्रशासन व सुरक्षाकर्मियों ने खिड़की के ग्रिल से उसका दोनों हाथ बांध दिया. पीड़ित युवक मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है. हालांकि, देर शाम तक उसकी पहचान नहीं हो पायी है.

मानसिक विक्षिप्त लग रहा युवक

स्थानीय लोगों ने बताया कि सहबाजपुर गांव के एक घर में शुक्रवार की सुबह आरोपित युवक घुस गया. गृहस्वामी के शोर मचाने पर आक्रोशित लोगों ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया और उसकी पोल से बांध कर पिटाई कर दी. लोगों ने बताया कि आरोपित युवक विक्षिप्त लग रहा है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन