Bihar crime: जमुई में सनकी पति ने कुल्हाड़ी से काटकर अपनी पत्नी की हत्या की, ये थी वजह

चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के केवाल नोढिया गांव (Bihar crime) में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. फिलहाल शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
बिहार के जमुई में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. दरअसल, चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के केवाल नोढिया गांव के जंगल से एक महिला का शव बरामद किया गया है. मृतक महिला की पहचान नोढिया गांव निवासी ललिता देवी के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक ललिता देवी अपने पति के साथ जंगल में लकड़ी काटने गई थी. देर शाम जब वह घर नहीं लौटी तो, परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. जिसके बाद जंगल से उसका शव बरामद हुआ.
घटना के बारे में मृतक महिला के भाई ने बताया कि अहले सुबह उसकी बहन ललिता अपने पति दिनेश के साथ जंगल में लकड़ी काटने गई थी. इसी दौरान दिनेश ने कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी और शव को जंगल में छोड़कर फरार हो गया. देर शाम भी जब ललिता अपने घर वापस नहीं आई तो, उसकी खोजबीन की गई. जिसके बाद जंगल से उसके शव को बरामद किया गया.
इधर, मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को जंगल से बरामद कर उसे अपने कब्जे में लिया. मृतक महिला के भाई ने पुलिस को बताया की ललिता के पति दिनेश उसकी बहन के साथ आए दिन मारपीट करता था. इसी दौरान हत्या की साजिश रचते हुए दिनेश उसे लकड़ी काटने के बहाने जंगल ले गया. जहां उसकी कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी.
फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए अस्पताल भेज दिया है. घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. खबर लिखे जाने तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं सकी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




