Bihar Crime: मनेर से स्कूली छात्रा को अपराधियों ने किया किडनैप, फिर दानापुर में छोड़ भागे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Sep 2022 4:33 PM
Bihar के मनेर में मंगलवार को मनेर थाना से 100 मीटर की दूरी पर स्थित कैनारा बैंक के पास से स्कूल जा रही एक के 10 वीं एक छात्रा को अपराधियों ने नशीले पदार्थ से बेहोश कर किडनैप कर लिया. इसके बाद दानापुर के चांदमारी के पास छोड़कर फरार हो गए.
Bihar के मनेर में मंगलवार को मनेर थाना से 100 मीटर की दूरी पर स्थित कैनारा बैंक के पास से स्कूल जा रही एक के 10 वीं एक छात्रा को अपराधियों ने नशीले पदार्थ से बेहोश कर किडनैप कर लिया. हालांकि छात्रा को किसी कारण से अपराधियों ने दानापुर के चांदमारी के पास छोड़कर फरार हो गए. इस मामले में छात्रा के पिता के द्वारा थाना में लिखित शिकायत की गई है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. छात्रा के बताए पूरी घटना के अनुसार पुलिस अनुसंधान कर रही है.
बताया जाता है कि मनियर नगर परिषद की रहने वाली छात्रा प्रकाश विद्यालय चर्च में पढ़ाई करती है. हर रोज की तरह वह घर से स्कूल के लिए पैदल निकली थी. इसी बीच एक के सफेद रंग के चार चक्का गाड़ी पर सवार चार से पांच संख्या में रहे नकाबपोश अपराधियों ने मनेर थाना से और स्कूल से कुछ ही दूरी पर स्थित केनरा बैंक मनेर शाखा एनएच 30 से नशीला पदार्थ सूंघा कर छात्रा का किडनैप कर लिया. किडनैप के बाद अपराधियों ने छात्रा को लेकर भाग निकले. जिसके बाद अपराधियों ने दानापुर शाहपुर थाना क्षेत्र के चांदमारी के पास छात्रा को छोड़कर फरार हो गए.
छात्रा ने होश में आने के बाद किसी के मोबाइल से अपने परिवार वालों को घटना की जानकारी दी. जानकारी के बाद परिवार वाले छात्रा को लेकर मनेर थाना सीधे पहुंचकर लिखित शिकायत की है. वहीं पुलिस आवेदन के बाद मामले की जांच करने में जुटी हुई है. इधर लोगों का कहना है कि अपराधियों ने लगता है कि किडनैप किसी और को करना था, लेकिन गलतफहमी के कारण उक्त छात्रा को किडनैप कर लिया था. जिसके बाद पहचान होने पर छात्रा को चांदमारी के पास छोड़कर भाग निकले. इस घटना को लेकर छात्रा के परिवार वाले काफी परेशान हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










