ePaper

Bihar Chunav: “CM और डिप्टी CM के नाम का ऐलान करे कांग्रेस”, क्या मुकेश सहनी को राहुल गांधी पर नहीं है भरोसा?

Updated at : 17 Oct 2025 8:42 AM (IST)
विज्ञापन
mukesh sahani nesw mahagathbandhan tejashwi yadav

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में महागठबंधन के भीतर सीएम-डिप्टी सीएम को लेकर विवाद गहरा गया है. मुकेश सहनी तेजस्वी को सीएम और खुद को डिप्टी सीएम घोषित करने की मांग पर अड़े हुए हैं, जबकि कांग्रेस इसको लेकर कह रही है कि ये चुनाव के बाद तय होगा. अब ऐसे में अटकलें तेज हैं कि मुकेश सहनी महागठबंधन यदि छोड़ते हैं तो क्या होगा? क्या तेजस्वी यादव ने कोई विकल्प तैयार कर रखा है? पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में एक बार फिर से खींचतान शुरू हो गई है. इस बार नाराजगी की वजह है, सीएम और डिप्टी सीएम की कुर्सी. वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी चाहते हैं कि तेजस्वी यादव को पहले से ही सीएम फेस घोषित किया जाए और उन्हें डिप्टी सीएम का चेहरा बनाया जाए. लेकिन कांग्रेस अभी भी इस पर हामी नहीं भर रही, उनका कहना है कि सीएम का नाम चुनाव के बाद तय होगा.

पहले 40 सीटें मांग रहे थे सहनी

सीटों को लेकर भी मामला अटका है. शुरुआती फॉर्मूले के अनुसार, वीआईपी को 22 से 25 सीटें मिलनी थीं, जिनमें कुछ राजद और कांग्रेस की तरफ से छोड़ी जानी थीं. तेजस्वी की पार्टी पहले फेज में वीआईपी के सिंबल पर 4 उम्मीदवार उतारने वाली है, जबकि दूसरे फेज में भी 3 सीटें देने की बात चल रही है. हालांकि, मुकेश सहनी ने पहले 40 सीटों की मांग की थी, अब 14 पर तैयार हैं, लेकिन वे डिप्टी सीएम की पद को लेकर अड़े हुए हैं. इधर तेजस्वी यादव ने साफ कह दिया है कि अगर गठबंधन में रहना है तो उन्हीं की शर्तों पर रहना होगा.

तेजस्वी ने तैयार किया सहनी का विकल्प

खबर ये भी है कि तेजस्वी ने सहनी का विकल्प तैयार कर लिया है. अगर मुकेश सहनी नाराज होकर महागठबंधन से नाता तोड़ भी लेते हैं तो इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के आईपी गुप्ता को EBC चेहरा बनाया जा सकता है. 

सिमरी बख्तियारपुर सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं सहनी

इसके अलावा भी कई ऐसे फैक्टर हैं, जिसपर सहनी नाराज हो सकते हैं. दरअसल सहनी सहरसा की सिमरी बख्तियारपुर सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं, जबकि तेजस्वी उन्हें दरभंगा की गौड़ा बौरम सीट दे रहे हैं. लेकिन सहनी इस सीट से चुनाव नहीं लड़ना चाहते. अब सबकी नजर इस पर है कि वो महागठबंधन में रहते हैं या नया रास्ता चुनते हैं.

ALSO READ: Bihar Election 2025: अब रैलियों से ज्यादा असर डाल रहे हैं रील्स, बिहार का चुनावी अखाड़ा बना सोशल मीडिया

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन