ePaper

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आया बड़ा अपडेट, त्योहारों का रखा जाएगा खास ख्याल

Updated at : 02 Jun 2025 12:47 PM (IST)
विज्ञापन
Election Commission Of India| Election commission has given the responsibility of identifying sensitive areas to DM SP of every district

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: पिछले विधानसभा चुनाव की तरह इस बार भी बिहार की सभी 243 सीटों पर तीन फेज में चुनाव होने की संभावना है. जानकारी मिली है कि सितंबर के पहले सप्ताह में चुनाव आयोग की तरफ से तारीखों का ऐलान कर दिया जाएगा.

विज्ञापन

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार में इस साल के अंत तक चुनाव होना है. इसको लेकर तमाम पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. जैसे-जैसे चुनाव के दिन नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक सरगर्मी तेज हो रही है. अब बिहार चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, नवंबर से पहले ही इलेक्शन कराया जा सकता है. सूत्रों के मुताबिक, सितंबर के पहले सप्ताह में चुनाव आयोग की ओर से तारीखों का ऐलान कर दिया जाएगा. हालांकि बिहार की 243 सीटों पर कितने चरणों में चुनाव कराए जाएंगे इसकी कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है. बता दें कि पिछली बार विधानसभा का चुनाव तीन चरणों में हुआ था. चुनाव को लेकर जिलों में तैयारियां शुरू कर दी गई है. ईवीएम की चेकिंग प्रक्रिया भी जारी है. खबर यह भी है कि चुनाव के लिए दिवाली और छठ पर्व का भी खास ध्यान रखा जाएगा.

22 नवंबर को समाप्त होगा विधानसभा का कार्यकाल

ज्ञात हो कि पिछली बार कोविड महामारी की वजह से 25 सितंबर 2020 को निर्वाचन आयोग ने चुनाव की घोषणा की थी, जबकि 2015 में बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा 9 सितंबर को हुई थी. वर्तमान में प्रदेश में स्थिति सामान्य है. ऐसे में आयोग तय समय पर चुनाव की घोषणा करने की तैयारी में जुटा है. साल 2020 में बिहार विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को समाप्त हो रहा था, वहीं इस बार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है. जानकारी के मुताबिक, मतदाता सूची से डुप्लीकेसी खत्म करने के लिए चुनाव आयोग ऐसे वोटरों से संपर्क करेगा, जिन्होंने अभी तक अपना आधार नंबर वोटर रजिस्ट्रेशन के लिए नहीं दिया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

फर्जी वोटर रोकने को विशेष तैयारी

जानकारी मिली है कि चुनाव आयोग इस दौरान पता लगाएगा कि अगर एपिक नंबर को आधार से लिंक किया गया है तो उसकी पुष्टि क्यों नहीं की? अगर लिंक नहीं किया है तो उसकी वजह जानी जाएगी. इसके लिए बूथ लेवल अफसर (बीएलओ) अपना संपर्क नंबर वोटर्स के साथ शेयर करेगा. यह काम फर्जी वोटर को रोकने के लिए किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: Bihar Election: विधानसभा टिकट के लिए कांग्रेस ने जारी किया QR कोड, देनी होगी ये जानकारी

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन