ePaper
Live Updates

Bihar Breaking News Live: मोतिहारी में गैस सिलिंडर विस्फोट में सात लोग झुलसे, छह की हालत गंभीर

Updated at : 03 Nov 2023 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Breaking News Live: मोतिहारी में गैस सिलिंडर विस्फोट में सात लोग झुलसे, छह की हालत गंभीर

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
9:45 PM. 3 Nov 239:45 PM. 3 Nov

मोतिहारी में गैस सिलिंडर विस्फोट में सात लोग झुलसे

मोतिहारी के छौड़ादानो प्रखंड के भतनहिया वार्ड नम्बर दस में जगु राम के घर खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में आग पकड़ ली. ग्रामीण आग बुझाने गये, तब तक एक-एक कर दो सिलिंडर विस्फोट कर गये. इसमें सात लोग घायल हो गये. घायलों में छह की हालत गंभीर बतायी जा रही है. सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में जगु राम, उसकी पत्नी उर्मिला देवी, पुत्र अंकित कुमार के अलावा प्रदीप कुमार मालाकार, उसका भतीजा मुकुंद कुमार,निर्माला देवी व छठु राम का पुत्र सुरज कुमार शामिल हैं. निर्माला देवी आंशिक रूप से घायल है. अन्य छह की हालत काफी खराब है. सूचना मिलते ही दरपा थाने की पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा. पूर्व मुखिया मुकेश कुमार यादव ने सदर अस्पताल पहुंच घायलों को समुचित इलाज की व्यवस्था करायी.

9:45 PM. 3 Nov 239:45 PM. 3 Nov

देसी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

सीतामढ़ी के गाढ़ा थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की रात गाढ़ा स्थित अंबेडकर चौक के समीप से देसी पिस्टल के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान डुमरा थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव निवासी मो सगीर के पुत्र मो जमीर नट के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष राॅकी कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुये बताया कि किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने की नियत से उक्त युवक के अपने गिरोह के अन्य सदस्यों की प्रतीक्षा में अंबेडकर चौक पर खड़ा रहने की गुप्त सूचना मिली.क्षजानकारी मिलते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर संदिग्ध अवस्था में खड़े उक्त युवक से पूछताछ की तथा उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी पिस्टल बरामद किया. मामले में थाना में प्राथमिकी दर्ज कर उक्त युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

9:45 PM. 3 Nov 239:45 PM. 3 Nov

लालू- तेजस्वी ने नीतीश से की मुलाकात

राजद सुप्रीमो लालू यादव और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने की शुक्रवार की शाम सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की. यह मुलाकात करीब 40 मिनट तक चली. सूत्रों के मुताबिक इस मीटिंग में 2024 लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा हुई है.

9:45 PM. 3 Nov 239:45 PM. 3 Nov

अवैध हथियार और शराब के साथ दो भाईयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भागलपुर में नवगछिया पुलिस ने झंडापुर ओपी क्षेत्र के एक घर से गुप्त सूचना के आधार पर अवैध देशी कट्टा, पिस्टल और जिंदा गोली और शराब के साथ दो सगे भाईयों को उनके घर से गिरफ्तार किया है. हालांकि छापेमारी करने के दौरान एक अपराधी पीछे के दरवाजे से भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया.

9:45 PM. 3 Nov 239:45 PM. 3 Nov

चापाकल से पानी लेने में विवाद, मारपीट में दो घायल

जमुई के झाझा थाना क्षेत्र के पैरगाहा गांव में चापाकल पर पानी लेने के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. इसमें दोनों ओर से एक-एक लोग घायल हो गये. दोनों घायलों को स्थानीय ग्रामीणों ने परिजन की मदद से इलाज के लिए अस्पताल लाया. दोनों की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायल की पहचान उक्त गांव निवासी पवन यादव व सुरेश यादव के रूप में हुई है. इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ सादाब अहमद ने बताया की धारदार हथियार से घायल हुआ है. प्राथमिक उपचार करने के बाद हमलोगों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया है.

9:45 PM. 3 Nov 239:45 PM. 3 Nov

एनएच-531 पर कार और स्कूटी की टक्कर में दंपति की मौत

गोपालगंज के थावे थाना के पास एनएच-531 पर कार और स्कूटी की टक्कर में स्कूटी सवार व्यवसायी दंपती की मौत हो गयी. मृतक दंपती की पहचान आर्य नगर मोहल्ले के निवासी राजरीक गुप्ता और पार्वती देवी के रूप में की गई है. दोनों मार्बल के कारोबारी थे और पूजा करने के लिए अपने पैतृक गांव उचकागांव थाना क्षेत्र के पेउली जा रहें थे. हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. वही हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया.

9:45 PM. 3 Nov 239:45 PM. 3 Nov

हाइटेंशन तार की चपेट में आकर राजमिस्त्री झुलसा

औरंगाबाद के ओबरा थाना क्षेत्र के चपरी गांव में घर में काम करने के दौरान हाइ टेंशन तार की चपेट में आने से 40 वर्षीय राज मिस्त्री झुलस गया. मिस्त्री की पहचान धर्मेंद्र पासवान के रूप में हुई है. वह राज मिस्त्री का कार्य करता है. गांव में ही एक निर्माणाधीन मकान में ईंट जोड़ रहा था. उसी के बगल से हाइ टेंशन तार गुजरा था, जिसे वह देख नहीं सका और ईंट जोड़ने के दौरान हाइ टेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया. हादसे के बाद किसी तरह आसपास के लोगों द्वारा बिजली के तार से अलग कर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओबरा ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों द्वारा गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

9:45 PM. 3 Nov 239:45 PM. 3 Nov

दुर्गावती नदी के किनारे महुआ शराब बनाते धंधेबाज गिरफ्तार

कैमूर के कुदरा थाना क्षेत्र के कझाघाट गांव के पास पुलिस ने नदी किनारे महुआ शराब बनाते धंधेबाज को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. साथ ही घटना स्थल से 10 लीटर शराब, तीन किलो कच्चा महुआ, 20 किलो गुड़ और एक गैस सिलिंडर सहित देशी शराब बनाने का उपकरण बरामद किया गया. साथ ही 30 किलो जावा महुआ को नष्ट कर दिया गया.

9:45 PM. 3 Nov 239:45 PM. 3 Nov

सीएम ने छठ घाटों का लिया जायजा 

सीएम नीतीश कुमार ने पटना के छठ घाटों का जायजा लिया. उन्होंने जनार्दन घाट से गायघाट तक का दौरा किया. इस दौरान सीएम के साथ मुख्य सचिव और डीजीपी भी मौजूद रहें

9:45 PM. 3 Nov 239:45 PM. 3 Nov

बिहार पुलिस प्रयोगशाला के निदेशक बर्खास्त

बिहार पुलिस प्रयोगशाला के निदेशक डॉ. श्याम कुमार सिंह को किया गया बर्खास्त. डॉक्टर पर पत्नी की प्रताड़ना का आरोप है. कैबिनेट से बर्खास्त करने के लिए मंजूरी दे दी गई है.

2:51 PM. 3 Nov 232:51 PM. 3 Nov

सुप्रीम कोर्ट में आनंद मोहन से जुड़ी सुनवाई टली

बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई अगले साल जनवरी तक टल गयी है.

2:51 PM. 3 Nov 232:51 PM. 3 Nov

सीवान लूटपाट मामले में गिरफ्तारी

चिंतामनपुर गांव में फाइनेंस कर्मी से लूटपाट के मामले में सिवान पुलिस ने 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. बदमाशों के पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं.

2:51 PM. 3 Nov 232:51 PM. 3 Nov

छपरा में यज्ञ के दौरान भगदड़ से पुलिस का इंकार

छपरा में यज्ञ के दौरान हुई धक्का-मुक्की में दो महिलाओं की मौत मामले पर सारण पुलिस की ओर से जारी बयान में बताया गया कि भगदड़ की खबर गलत है. सीसीटीवी में क्या दिखा, जानिए..

बिहार: सारण के परसा में यज्ञ स्थल के गेट पर धक्का-मुक्की में दो महिलाओं की मौत, 5 श्रद्धालु जख्मी

2:51 PM. 3 Nov 232:51 PM. 3 Nov

नीतीश कैबिनेट बैठक में 35 एजेंडों पर लगी मुहर

पटना में कैबिनेट बैठक संपन्न हुई तो कुल 35 एजेंडों पर इस बैठक में मुहर लगी. सरकार ने मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना के दूसरे चरण में इच्छुक किसानों कोपटवन हेतु  2,190 करोड़ रुपए स्वीकृत किए. चतुर्थ कृषि रोड मैप के अंतर्गत किसान लाभ ले सकेंगे. इसके तहत किसानों को मुफ्त बिजली कनेक्शन देने का फैसला नीतीश सरकार ने लिया है.

2:51 PM. 3 Nov 232:51 PM. 3 Nov

सारण में यज्ञ में भगदड़, दो महिलाओं की मौत

सारण के परसा में दरियापुर के मस्तीचक में चल रहे गायत्री महायज्ञ में भगदड़ मचने से दो महिलाओं की मौत हुई है. पांच महिलाओं को जख्मी हालत में रेफर किया गया है.

2:51 PM. 3 Nov 232:51 PM. 3 Nov

बेतिया में एसीएमओ की गाड़ी अनियंत्रित होकर दुकान में घुसी

बेतिया में सड़क हादसा हुआ है. एसीएमओ की गाड़ी अनियंत्रित होकर एक दुकान में घुस गयी. चालक को गिरफ्तार कर लिया गया. गाड़ी ने दाे बाइक को भी रौंद दिया. इस घटना में एक बैंककर्मी जख्मी हुए हैं.गुरुवार रात की ये घटना बतायी जा रही है.

2:51 PM. 3 Nov 232:51 PM. 3 Nov

मोतिहारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से अधेड़ की मौत

मोतिहारी . पिपराकोठी थाना अंतर्गत मदर डेयरी प्लांट के सामने अज्ञात वाहन की ठोकर से एक अधेड़ की मौत हो गयी. मृतक कोटवा वृति टोला का राजेंद्र राम (50) था. वह सड़क पार कर रहा था. इस दौरान अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया, जिससे घटना स्थल पर उसकी मौत हो गयी. थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है. आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

2:51 PM. 3 Nov 232:51 PM. 3 Nov

छपरा में यज्ञ के दौरान मची भगदड़

छपरा के दरियापुर के मस्तीचक में चल रहे गायत्री महायज्ञ में भगदड़ मच गयी. मौके पर प्रशासन की टीम पहुंची है.

2:51 PM. 3 Nov 232:51 PM. 3 Nov

वैशाली में दादा ने पोते का किया मर्डर

वैशाली में आपसी विवाद में रिश्ते का कत्ल किया गया. एक दादा ने अपने ही पोते को मौत के घाट उतार दिया. घटना चांदपुरा के चकमगोला गांव की है जहां एक व्यक्ति ने अपने पोते के सीने में गोली मार दी. जिससे उसकी मौत हो गयी.

2:51 PM. 3 Nov 232:51 PM. 3 Nov

पूर्व सांसद आनंद मोहन पर सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई

पूर्व सांसद बाहुबली आनंद मोहन की रिहाई से जुड़े मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई है. पूर्व सांसद की रिहाई के आदेश को रद्द करने से जुड़ी याचिका पर आज सुनवाई होगी.

2:51 PM. 3 Nov 232:51 PM. 3 Nov

सड़क हादसे में बाल-बाल बचे सिविल सर्जन

जमुई- लखीसराय मुख्य मार्ग के अंबा गांव के समीप बीते बुधवार की देर रात सिविल सर्जन डॉ कुमार महेंद्र प्रताप का वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया. इस दुर्घटना में चालक समेत दो लोग घायल हो गये. जबकि सिविल सर्जन बाल-बाल बच गये. घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. बताया जाता है कि सिविल सर्जन डॉ कुमार महेंद्र प्रताप पटना गये थे. पटना से देर रात जमुई वापस लौट रहे थे. इसी दौरान अंबा गांव के समीप चालक को नींद आ जाने के कारण वाहन ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ में टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में चालक व क्लर्क घायल हो गये. साथ ही वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. इलाज के बाद चिकित्सक ने घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बतायी है.

2:51 PM. 3 Nov 232:51 PM. 3 Nov

आपसी विवाद में पति ने सिपाही पत्नी को मारकर किया जख्मी

बांका. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलाटीकर गांव में आपसी विवाद में पति-पत्नी के बीच मारपीट होने का मामला सामने आया है. जिसमें पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. बताया जा रहा है कि बेलाटीकर गांव निवासी जीवन मंडल की पत्नी मनीषा कुमारी सिपाही के पद पर पूर्णिया में कार्यरत है. गत दिनों वे छुट्टी पर अपना घर आयी थी और गुरुवार की सुबह आपसी बात को लेकर पति जीवन मंडल के साथ विवाद हो गया. जिसके बाद मारपीट शुरु हो गया. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जख्मी महिला सिपाही को आनन-फानन में उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया. जहां चिकित्सक द्वारा उपचार किया. इधर, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे. जहां दोनों ने आपसी समझौता कर लिया.

7:57 AM. 3 Nov 237:57 AM. 3 Nov

बांका में हाइवा की टक्कर से ऑटो पर सवार युवक की हुई मौत

बांका: चांदन-कटोरिया मुख्य सड़क मार्ग पर जुगड़ी मोड़ के समीप एक अनियंत्रित हाइवा की टक्कर से ऑटो सवार 20 वर्षीय युवक की देवघर सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक की पहचान चांदन पंचायत के नावाडीह गांव निवासी आशीष रमानी के 29वर्षीय पुत्र चन्दन कुमार के रूप में हुईं है. प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदन अपने दोस्त पवन से मिलने तुर्की मोड़ गया था. ऑटो से चांदन लौटने के दौरान पीछे से आ रही एक हाइवा ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो सड़क से करीब 10 फीट दूर गड्डे में जा गिरा. टक्कर के बाद सड़क पर ही गिरा युवक हाइवा से कुचला गया. नाजुक हालत में उसे चांदन पीएचसी ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया. फिर देवघर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola