Live Updates

Bihar Breaking Live: चिराग का नीतीश पर हमला, बोले- राजनीतिक फायदों के लिए कर रहे कानून का दुरुपयोग

Updated at : 26 Apr 2023 8:43 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Breaking Live: चिराग का नीतीश पर हमला, बोले- राजनीतिक फायदों के लिए कर रहे कानून का दुरुपयोग

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
8:43 PM. 26 Apr 238:43 PM. 26 Apr

राजनीतिक फायदों के लिए नीतीश कर रहे कानून का दुरुपयोग

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान ने बिहार कारा हस्तक, 2012 के नियम 481 (I) (क) बदलाव पर आपत्ति दर्ज कराई है. उन्होंने कानून में बदलाव को आनंद मोहन की रिहाई से जोड़ते हुए सीधा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है. पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार अपने राजनीतिक फायदों के लिए कानून का दुरूपयोग करते रहे हैं. वे अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए अपने हिसाब से कानून को बदल रहे हैं जिसका उदाहरण है आनंद मोहन की रिहाई के नाम पर कानून में बदलाव.

8:43 PM. 26 Apr 238:43 PM. 26 Apr

पटना में युवक का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

पटना में युवक का शव मिला. पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के लालकोठी इलाके से शव बरामद हुआ है. शव एक एपार्टमेंट के कमरे से बरामद हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

8:43 PM. 26 Apr 238:43 PM. 26 Apr

गोपालगंज में जमीन विवाद के दौरान मारपीट, नौ लोग जख्मी

गोपालगंज में जमीन विवाद के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है. इसमें नौ लोग जख्मी बताये जा रहे हैं. सबका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.

8:43 PM. 26 Apr 238:43 PM. 26 Apr

राजद ने प्रवक्ताओं की सूची की जारी

राष्ट्रीय जनता दल ने 8 प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी की है. लिस्ट में शक्ति सिंह यादव, इज्या यादव, सतीश कुमार दास, चितरंजन गगन, मृत्युंजय तिवारी, एजाज अहमद, सारिका पासवान और उर्मिला ठाकुर का नाम शामिल है.

8:43 PM. 26 Apr 238:43 PM. 26 Apr

सहरसा जेल पहुंचे आनंद मोहन, पैरोल हुआ खत्म

पूर्व सांसद आनंद मोहन सहरसा जेल पहुंच गये हैं. उनका पैरोल खत्म हो चुका है. जेल में पहुंचते ही अब उनकी रिहाई की प्रक्रिया शुरू होगी. उम्मीद की जा रही है कि कल किसी वक्त वो जेल से रिहा होंगे.

8:43 PM. 26 Apr 238:43 PM. 26 Apr

पटना में गैस लिक के कारण तीन मंजिला मकान लगी आग

गैस लीक के कारण पटना के दानापुर थाना क्षेत्र के थाना रोड में बुधवार को तीन मंजिला मकान में भीषण आग लग गई. ये मकान सुनील साव का है.  

3:24 PM. 26 Apr 233:24 PM. 26 Apr

राजधानी में IT की रेड, इंडस्ट्रिुयल ग्रुप के कई ग्रुप ठिकानों पर छापेमारी

पटना में आईटी की रेड पड़ी है. यह रेड इंडस्ट्रिुयल ग्रुप कलसी समूह के ठिकानों पर की गयी है. इसके आलावा इस संस्थान के पटना, रांची, दिल्ली और मुम्बई में एक दर्जन ठिकानों पर छापेमारी चल रही है. बताया जा रहा है कि टैक्स में गड़बड़ी के मामले में आयकर विभाग की टीम यह कार्रवाई कर रही है.

3:24 PM. 26 Apr 233:24 PM. 26 Apr

समस्तीपुर में मंडल कारा में कैदी की मौत

समस्तीपुर के मंडल कारा में एक कैदी की मौत हो गयी. कैदी की मौत का कारण बीमारी बताया जा रहा है.

1:08 PM. 26 Apr 231:08 PM. 26 Apr

आरा में नियोजित शिक्षकों का जोरदार प्रदर्शन, डीएम का किया घेराव

आरा में आज शिक्षकों अपने कई मांगों को लेकर सड़क पर उतरते हुए प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करने के बाद सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक नियुक्ति स्थानांतरण अनुशासनिक कार्रवाई एवं सेवा शर्त नियमावली 2023 में संशोधन स्थानीय निकाय द्वारा नियुक्त शिक्षकों को बिना शर्त राज्य कर्मी का दर्जा दिलाने को लेकर सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन बिहार शिक्षक संघर्ष मोर्चा भोजपुर के बैनर तले किया गया. वहीं, उन्होंने सरकार से मांग किया कि स्थानीय निकाय द्वारा नियुक्त शिक्षकों को बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक नियमावली 2030 में संशोधन कर बिना शर्त राज्य कर्मी का दर्जा देने का काम करें.

1:08 PM. 26 Apr 231:08 PM. 26 Apr

बेतिया में युवक को दिनदहाड़े गोली मारने की कोशिश

बेतिया में एक दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारने की कोशिश की गयी. मगर, कट्टे में गोली फंस जाने के कारण फायरिंग नहीं हो सकी. इससे युवक की जान बच गयी. ये पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

1:08 PM. 26 Apr 231:08 PM. 26 Apr

बिहार पर्यटन विकास निगम आज से शुरू करेगा पटना-पूर्णिया, पूर्णिया-पटना बस सेवा

बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम पटना-पूर्णिया और पूर्णिया -पटना एसी बस सेवा बुधवार से शुरू हो रहा है. 40 सीटर इस बस का किराया 600 रुपये प्रति व्यक्ति रखा है. यह बस प्रतिदिन रात नौ बजे पर्यटन निगम के मुख्यालय से खुलेगी. इस बस सेवा के लिए विशेष काउंटर बनाया गया है.

1:08 PM. 26 Apr 231:08 PM. 26 Apr

पटना में नई शिक्षक नियुक्ति नियमावली के खिलाफ नियोजित शिक्षक करेंगे प्रदर्शन

पटना में नई शिक्षक नियुक्ति नियमावली के खिलाफ नियोजित शिक्षक आज प्रदर्शन करेंगे. उनकी मांग है कि उन्हें बिना परीक्षा के राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए.

1:08 PM. 26 Apr 231:08 PM. 26 Apr

आरा में बालू खनन माफिया पर बड़ी कार्रवाई, 27 ट्रक जब्त

आरा में बालू खनन माफियाओं एवं लाइनर की भूमिका निभाने वालों के खिलाफ बुधवार की सुबह में जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है. कार्रवाई के तहत 27 ओवरलोड ट्रक को पकड़ा गया है. बता दें कि सुबह के समय भोजपुर जिला पदाधिकारी राजकुमार, पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव, एसडीपीओ प्रकाश चंद्र, सदर अनुमंडल पदाधिकारी ज्योति लाल सहदेव शामिल थे.

1:08 PM. 26 Apr 231:08 PM. 26 Apr

मोतिहारी जहरीली पेय कांड का मुख्य आरोपी कृष्णा साह गिरफ्तार

मोतिहारी में जहरीली पेय कांड का मुख्य सप्लाइयर कृष्णा साह को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर लंबे समय से जाल बिछाये बैठी थी.

1:08 PM. 26 Apr 231:08 PM. 26 Apr

मुजफ्फरपुर में बाल गृह के छह साल के दिव्यांग बच्चे की एसकेएमसीएच में मौत

मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर स्थित बाल गृह के आवासित छह साल के दिव्यांग बच्चे कृष्णा कुमार की मौत हो गयी. वह कुछ माह पूर्व से बीमार चल रहा था. मंगलवार की सुबह तेज सांस फूलने के बाद उसे एसकेएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया था. यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. बाल गृह के अधीक्षक अविनाश डे ने मामले को लेकर मेडिकल ओपी में अपना बयान दर्ज कराया है. इसमें बताया है कि बाल कल्याण समिति के आदेश के बाद कृष्णा कुमार नामक बच्चा को 20 अगस्त 2022 को बाल गृह भेजा गया था. आवासित होने के बाद से वह काफी बीमार रहता था. उसका लगातार इलाज चल रहा था. बच्चा पूर्ण रूप से कुपोषित था.

8:23 AM. 26 Apr 238:23 AM. 26 Apr

मुजफ्फरपुर में कोरोना के पांच पॉजिटिव मरीज मिले, अब 24 एक्टिव केस

मुजफ्फरपुर में कोरोना के पॉजिटिव केस की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है. रेलवे स्टेशन व सदर अस्पताल और एसकेएमसीएच की ओपीडी में पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं. मंगलवार को सदर अस्पताल की ओपीडी में एक पॉजिटिव मरीज मिला है. वहीं रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरे तीन यात्री ने जांच करायी, तो वह पॉजिटिव निकले. जबकि एसकेएमसीएच के ओपीडी में इलाज कराने पहुंचे, एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला. इन सभी को दवा देकर होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है.

8:23 AM. 26 Apr 238:23 AM. 26 Apr

पटना से चोरी सरिया लदा ट्रक लावारिस हालत में मुजफ्फरपुर से बरामद

पटना के बिहटा थाना क्षेत्र से चोरी सरिया लदा ट्रक लावारिस हालत में मुजफ्फरपुर के अहियापुर से बरामद कर लिया है. ट्रक पर लोड सरिया गायब मिला है. ट्रक में लगे जीपीएस को ट्रेस किया गया तो उसका लोकेशन पहले कांटी बताया. इसके आधार पर बिहटा पुलिस कांटी पहुंची. इसके बाद लोकेशन अहियापुर दिखाने लगा. फिर, दरभंगा फोरलेन के पास से लावारिस हालत में ट्रक को बरामद किया गया. कागजी कार्रवाई पुरी होने के बाद ट्रक बिहटा ले जाया गया.

1:08 PM. 26 Apr 231:08 PM. 26 Apr

पटना के बिहटा में नाली को लेकर विवाद में बुजुर्ग महिला की मुखिया के पिटाई से मौत

पटना के बिहटा में दो पक्षों में नाली के विवाद में जमकर मारपीट हुई. इसमें एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी है. इसके साथ ही, करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं. मृतक महिला की पहचान बेचू टोला गांव निवासी लाल बाबू राय की पत्नी देवंती देवी के रूप में हुई है. महिला के बेटे शिव दयाल प्रसाद ने मुखिया अवधेश यादव पर हत्या और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है.

एइएस से ठीक हुए बच्चों का होगा मेडिकल फॉलोअप, डीएम ने दिया आदेश

एइएस से ठीक हुए बच्चों का अब फॉलोअप किया जायेगा. यह जवाबदेही दो विभागों स्वास्थ्य और आइसीडीएस की होगी. स्वास्थ्य विभाग में एएनएम और आइसीडीएस महिला पर्यवेक्षिका इसे पूरा करेंगी. इसके लिए जल्द ही एक फॉर्मेट भी बनाया जायेगा. ये बातें मंगलवार को जिला प्रशासन और सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफार) के सहयोग से आयोजित संवाददाता सम्मेलन में डीएम प्रणव कुमार ने कहीं. उन्होंने कहा कि एइएस में जागरूकता के लिए सभी जगहों पर ‘चमकी को धमकी’ की बातें या कंट्रोल रूम का नंबर लिखे रहेंगे. रेड क्रॉस के माध्यम से जिले में बच्चों के अभिभावकों में गुड़ बंटवाने की भी योजना है, ताकि रात में सोते समय बच्चे कुछ मीठा जरूर खाएं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola