ePaper
Live Updates

Bihar Breaking News Live: बिहार में कोरोना ने फिर से दी दस्तक, पटना में पाए गए दो पॉजिटिव

Updated at : 21 Dec 2023 10:35 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Breaking News Live: बिहार में कोरोना ने फिर से दी दस्तक, पटना में पाए गए दो पॉजिटिव

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
10:35 PM. 21 Dec 2310:35 PM. 21 Dec

बिहटा में बालू लदे ट्रक ने शिक्षक की बाइक में मारी टक्कर, मौत

भोजपुर जिले के आरा-ढंडिया संदेश मुख्य मार्ग के चांदी थाना क्षेत्र के फरनपुर गांव के पास तेज रफ्तार बालू लदा ट्रक बाइक सवार शिक्षक को कुचलते हुए फरार हो गया. इधर घटना के बाद घायल शिक्षक को स्थानीय लोगों ने पहले कोइलवर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया जहां से बिहटा स्थित इएसआइसी अस्पताल रेफर कर दिया गया. जहां इलाज के दौरान घायल शिक्षक की मौत हो गयी. शिक्षक की पहचान बिहटा थाना क्षेत्र के जिनपुरा गांव निवासी जितेंद्र नारायण शर्मा (48वर्ष) के रूप में हुई है. मौत की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया.

10:35 PM. 21 Dec 2310:35 PM. 21 Dec

बिहार में कोरोना ने फिर से दी दसतक, पटना में पाए गए दो पॉजिटिव

राजधानी पटना में लंबे समय के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित दो मरीजों की पहचान हुई है. एक मरीज केरल की यात्रा करके लौटा है जबकि दूसरा संक्रमित असम की यात्रा करके लौटा है. स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों मरीज को होम आइसोलेशन में रहने का परामर्श दे दिया गया है.

10:35 PM. 21 Dec 2310:35 PM. 21 Dec

औरंगाबाद में भीषण अगलगी,10 बीघा के धान के बोझे जले, लाखों का नुकसान

औरंगाबाद शहर के सदर प्रखंड के जम्होर में गुरुवार की शाम अगलगी की घटना में धान के सैकड़ों बोझे जल कर राख गये. इस घटना में किसान सुनील कुमार को काफी नुकसान हो गया. पीड़ित किसान जम्होर का ही रहने वाला है. जानकारी के अनुसार सुनील के खलिहान में लगभग 10 बीघा का धान का बोझा रखा हुआ था. गुरुवार की देर शाम किसी तरह आग लग गयी. देखते ही देखते धान के बोझे से आग की तेज लपटे उठने लगी. सूचना मिलते ही किसान व ग्रामीण खलिहान में पहुंचे और आग बुझाने में जुट गये. जम्होर थाना को भी सूचना दी गयी. जानकारी पाकर तत्काल दमकल की एक गाड़ी मौके पर भेजी गयी. हालांकि तब तक धान के अधिकांश बोझे जल कर राख हो गये थे. ग्रामीणों ने दमकल की बड़ी गाड़ी बुलाने का प्रयास किया. जानकारी के अनुसार अगलगी की इस घटना में करीब छह लाख रुपए का धान का बोझा जल गया है.

Bihar Breaking News Live: बिहार में कोरोना ने फिर से दी दस्तक, पटना में पाए गए दो पॉजिटिव
10:35 PM. 21 Dec 2310:35 PM. 21 Dec

गोपालगंज में छह घरों में लगी आग, लाखों की संपत्ति खाक

गोपालगंज में गुरुवार को अचानक छह घरों में आग लग गई. अगलगी की घटना में करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई. घटना विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र के तिवारी मटिहनिया वार्ड नंबर चार की है. घटना के बाद परिजन सदस्यों में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि आग लगने का कारण पता नहीं चल सका.

10:35 PM. 21 Dec 2310:35 PM. 21 Dec

नए साल के जश्न के लिए यूपी से शराब की खेप लेकर पटना जंक्शन पहुंचा युवक गिरफ्तार

नव वर्ष को लेकर यूपी से बीयर की खेप लेकर पटना जंक्शन पहुंचे युवक मनीष कुमार को प्लेटफॉर्म नंबर चार पर रेल पुलिस ने पकड़ लिया. उसके पिट्ठु बैग से पुलिस ने 48 बीयर की बोतलें बरामद की है. यह मूल रूप से वैशाली जिले के राघोपुर के रूस्तमपुर के वार्ड नंबर 12 का रहने वाला है. यह पटना में शराब की बोतलों को लेकर आता है और अधिक कीमतों पर बेचता है. इसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज कर रेल पुलिस ने जेल भेज दिया है.

10:35 PM. 21 Dec 2310:35 PM. 21 Dec

बेगूसराय में दुकानदार को गोली मारकर लूटे चार करोड़ के जेवरात

बेगूसराय में बदमाशों ने हथियार के बल पर डकैती की घटना को अंजाम दिया है. इस लूटपाट के दौरान अपराधियों ने दुकानदार को भी गोली मार दी. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने चार करोड़ के जेवरात लूटे हैं. लूट की वारदात कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है.

10:35 PM. 21 Dec 2310:35 PM. 21 Dec

RSS प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे पटना, भागलपुर में संत सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

RSS प्रमुख मोहन भागवत पटना पहुंच चुके हैं. जहां से वो भागलपुर के लिए रवाना होंगे. वो आज डीएन सिंह रोड स्थित लक्खी बाबू गार्डन में नीरज शुक्ला के आवास पर शाम 7 बजे पहुंचेंगे. इसके बाद 22 दिसंबर को महर्षि मेंही आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे.

10:35 PM. 21 Dec 2310:35 PM. 21 Dec

शेखपुरा में विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर सीपीआई का धरना

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा व अन्य ज्वलंत सवालों को लेकर सीपीआई ने राज्यव्यापी आंदोलन के तहत शेखपुरा जिले के सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर धरना दिया और प्रदर्शन किया. सीपीआई कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में हाथ में डंडा और लाल झंडा लिए प्रखंड मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया. सभी नारा लगाते हुए मांग कर रहे थे कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाए, गैर लोकतांत्रिक तरीके से विपक्षी सांसदों को निलंबन करना बंद करो एवं निलंबित सांसदों को निलंबन वापस लो, सभी भूमिहीनों को 5 डिसमिल जमीन मुहैया करो, जरूरतमंद गरीबों को पक्का का मकान देने की गारंटी करो सहित कई मांगे शामिल थी. प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा गया.

2:54 PM. 21 Dec 232:54 PM. 21 Dec

गोपालगंज के पुजारी हत्याकांड के विरोध में भाजपा का धरना प्रदर्शन

गोपालगंज के चर्चित पुजारी मनोज साह हत्याकांड में भाजपा ने गुरुवार को धरना दिया. बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा के नेतृत्व में विधायकों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने धरना दिया और पुलिस प्रशासन पर फरार नामजद अभियुक्तों को बचाने का आरोप लगाया है.

2:54 PM. 21 Dec 232:54 PM. 21 Dec

औरंगाबाद में सड़क हादसे के बाद बवाल

औरंगाबाद के नवीनगर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर दिखा. किशोर सहित तीन लोगों को ट्रैक्टर ने रौंद दिया. जिसके बाद घटना को लेकर सड़क पर बवाल ग्रामीणों ने काटा. प्रशासन के आश्वासन के बाद सड़क जाम हटाया गया.

2:54 PM. 21 Dec 232:54 PM. 21 Dec

महाबोधि मंदिर में पूजा करके पटना लौटे नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को दिल्ली से पटना पहुंचे. पटना से सीएम बोधगया के लिए रवाना हुए जहां उन्होंने बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा से मुलाकात की. दलाई लामा से मुलाकात के बाद सीएम नीतीश कुमार महाबोधि मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की. यहां से सीएम नीतीश कुमार पटना वापस हो गए.

2:54 PM. 21 Dec 232:54 PM. 21 Dec

बोधगया पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, दलाई लामा से की मुलाकात

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली से पटना पहुंचे. गुरुवार को मुख्यमंत्री पटना से बोधगया के लिए रवाना हुए. जहां उन्होंने बौद्ध धर्मगुरू दलाई लामा से मुलाकात की. सीएम महाबोधि मंदिर में भी पूजा करेंगे.

2:54 PM. 21 Dec 232:54 PM. 21 Dec

लखीसराय ट्रिपल मर्डर का पुलिस ने सीन रिक्रिएट कराया

लखीसराय के तिहरे हत्याकांड का आरोपित आशीष कुमार ने पहली बार कैमरे के सामने अपना गुनाह कबूला है. पुलिस आशीष को घटनास्थल पर लेकर आयी थी जहां घटना का सीन एकबार फिर से री-क्रिएट किया गया. इस दौरान आरोपित आशीष चौधरी ने पुलिस व मीडिया को बताया कि उसने कैसे घटना को अंजाम दिया. पढ़िए पूरी खबर..

लखीसराय गोलीकांड का सीन रिक्रिएट किया गया, कैमरे के आगे पहली बार आशीष ने पूरी घटना के बारे में बताया

2:54 PM. 21 Dec 232:54 PM. 21 Dec

पटना के आलमगंज में युवक की हत्या

पटना के आलमगंज में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. युवक को दिनदहाड़े गोली मारी गयी. घटना आलमगंज थाना क्षेत्र के शेरशाह रोड़ की है जहां युवक को बदमाशों ने गोली मारी और फरार हो गए. युवक को आनन-फानन में अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान अरफाबाद के प्रह्लाद कुमार के रूप में की गयी है.

2:54 PM. 21 Dec 232:54 PM. 21 Dec

बेगूसराय में निजी कंपनी के एक कर्मी की संदिग्ध मौत

बेगूसराय में निजी कंपनी के एक कर्मी की मौत हो गयी है. संदिग्ध स्थिति में कर्मी का शव बरामद किया गया है. कर्मी के पास से लैपटॉप, रुपए और सोने की चेन गायब होने का दावा परिजन कर रहे हैं. नावकोठी के चमरडीहा में शव बरामद किया गया है. परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं.

2:54 PM. 21 Dec 232:54 PM. 21 Dec

आज भागलपुर आएंगे मोहन भागवत

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत आज तीन दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं. शाम में पटना पहुंचने के बाद मोहन भागवत कड़ी सुरक्षा के बीच भागलपुर के लिए रवाना होंगे. सड़क मार्ग से मोहन भागवत पटना से भागलपुर पहुंचेंगे. जहां महर्षि मेंही आश्रम में संतों से उनकी मुलाकात होगी.

बिहार: RSS चीफ मोहन भागवत कड़ी सुरक्षा के बीच आज आएंगे भागलपुर, खुफिया एजेंसियां भी हुई सक्रिय

2:54 PM. 21 Dec 232:54 PM. 21 Dec

गोपालगंज में मकान निर्माण के दौरान हादसे में मजदूर की मौत

गोपालगंज में मकान निर्माण के दौरान सीढ़ी गिरने से एक मजदूर की मौत हो गयी.घटना विशम्भरपुर थाना क्षेत्र के शोभन गांव की है.मृतक मजदूर का नाम जीतू बैठा है, जो बाजार मटिहनिया गांव निवासी मकसूदन बैठा का 25 वर्षीय पुत्र है. परिजनों के मुताबिक शोभन गांव में रविन्द्र यादव के पुराने मकान को तोड़कर नया मकान बनाने का कार्य चल रहा था. इसी दौरान अचानक सीढ़ी गिर गई और उसमें दबकर मजदूर की मौत हो गई. हादसे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंची है.

2:54 PM. 21 Dec 232:54 PM. 21 Dec

भागलपुर में किशोरी का फंदे से लटका मिला शव

भागलपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां एक किशोरी का शव फंदे से लटका हुआ बरामद हुआ. घर से शव बरामद होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. FSL की टीम भी मौके पर पहुंची है. मामले की जांच की जा रही है. घटना बरारी थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी की है.

बिहार: भागलपुर में कमरे के बाहर फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, संदिग्ध मौत की जांच के लिए FSL टीम भी पहुंची

2:54 PM. 21 Dec 232:54 PM. 21 Dec

सीएम नीतीश कुमार आज आएंगे पटना

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली से पटना के लिए रवाना हो गए हैं. नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने दिल्ली गए थे. गुरुवार को नीतीश कुमार दिल्ली से पटना लौट रहे हैं. जानकारी के अनुसार, पटना एयरपोर्ट से सीएम बोधगया के लिए रवाना हो सकते हैं.

2:54 PM. 21 Dec 232:54 PM. 21 Dec

नवादा में पेड़ से टकरायी कार, तीन लोगों की मौत

नवादा में भीषण सड़क हादसा हुआ है जहां नीलगाय को बचाने के चक्कर में एक कार अनियंत्रित हो गयी और सड़क किनारे पेड़ से जाकर टकरा गयी. इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गयी. घटना पीरबहोर थाना क्षेत्र के मछुआटोली की है.

2:54 PM. 21 Dec 232:54 PM. 21 Dec

औरंगाबाद में सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत

औरंगाबाद में सड़क हादसे में तीन लोगाें की मौत हो गयी. घटना नबीनगर थाना क्षेत्र के नबीनगर-बारुण पथ के योगाबांध गांव के पास की है जहां एक ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई. तीनों मृतक महुआरी गांव के रहने वाले थे.

2:54 PM. 21 Dec 232:54 PM. 21 Dec

पटना में जेल से बाहर आए युवक की गाेली मारकर हत्या

पटना में हत्या के एक आरोपित की हत्या गोली मारकर कर दी गयी. घटना पीरबहोर थाने के मखनिया कुआं रोड स्थित काली मंदिर के पास की है. जहां बुधवार की रात करीब 10:45 बजे बदमाशों ने 32 वर्षीय युवक सन्नी को गोली मार दी. सन्नी की मौत हो गयी. वो जमानत पर जेल से बाहर आया था. पढ़िए पूरी खबर..

पटना में जमानत पर जेल से बाहर आए युवक की गोली मारकर हत्या, मर्डर केस में आरोपित था मृतक सन्नी

2:54 PM. 21 Dec 232:54 PM. 21 Dec

औरंगाबाद में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत

औरंगाबाद के अनुमंडल अस्पताल दाउदनगर में एक महिला के डिलीवरी के ऑपरेशन के बाद मौत हो गई. परिजनों द्वारा चिकित्सक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए बुधवार की रात हंगामा किया गया.मृतका अलखी कुमारी ओबरा प्रखंड के पुर्णाडीह घटारो निवासी सुभाष कुमार की पत्नी थी. परिजनों का कहना है कि महिला का ऑपरेशन बुधवार को एक महिला चिकित्सक द्वारा किया गया था. महिला चिकित्सक ऑपरेशन करके 2:30 बजे चली गई.उसके बाद महिला की हालत खराब होते चली गई. शाम होते-होते महिला की मौत हो गई .

2:54 PM. 21 Dec 232:54 PM. 21 Dec

पटना के कारगिल चौक पर छात्रों ने मचाया उत्पात

पटना के कारगिल चौक पर छात्रों ने बवाल मचाया है. कुछ युवकों ने बीती रात को कारगिल चौक पर जमकर उत्पात मचाया. कई ऑटो व अन्य गाड़ियों के साथ तोड़फोड़ की गयी. बीएन कॉलेज के हॉस्टल में रहने वाले छात्रों पर आरोप लगा है. दो लोग जख्मी भी बताए जा रहे हैं.

7:22 AM. 21 Dec 237:22 AM. 21 Dec

पटना में महिला सिपाही को मारी गोली

पटना में एक महिला सिपाही को गोली मारी गयी है. घटना पाटलीपुत्र थाने के मरीन ड्राइव की है जहां महिला सिपाही पम्मी खातून व महिला दारोगा शबाना आजमी के साथ खड़ी थी. इसी दौरान किसी विवाद में एक युवक ने महिला सिपाही पम्मी को गोली मार दी और फरार हो गया. गोली महिला सिपाही के हाथ में लगी है और इलाज के लिए उन्हें PMCH में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola